युवाओं पर टिका है देश का भविष्य

Updated at :27 Feb 2014 6:49 AM
विज्ञापन
युवाओं पर टिका है देश का भविष्य

नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में डीएसपी ने कहा साहिबगंज : युवा नीति लागू करने से ही देश का होगा तरक्की. यह बातें सदर एसडीओ महेश संथालिया ने बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को टॉउन हॉल में राष्ट्रीय युवा नीति एवं राजीव गांधी खेल अभियान पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते […]

विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में डीएसपी ने कहा

साहिबगंज : युवा नीति लागू करने से ही देश का होगा तरक्की. यह बातें सदर एसडीओ महेश संथालिया ने बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को टॉउन हॉल में राष्ट्रीय युवा नीति एवं राजीव गांधी खेल अभियान पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि युवाओं से ही देश की उन्नति होगी. सदर डीएसपी शशिभूषण ने कहा कि भारत की सकल राष्ट्रीय आय में 34 प्रतिशत का योगदान 15 से 29 वर्ष के युवाओं के द्वारा किया जाता है जो भारत की जनसंख्या का 27.5 प्रतिशत है.

एनएसएस के समन्वयक डॉ रंजीत सिंह ने कहा कि अपने आप मे एकजुटता लाने पर ही संगठन मजबूत होगा. युवा समन्वयक कुमार विनायक ने कहा कि जितने भी क्लब छूटे हुए हैं. वे लोग आकर एनवाइके से जुड़ें और इसका लाभ उठा सकते हैं. युवा नीति के बारे मे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में आकर मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola