झादिप ने किया प्रखंड कार्यालय का घेराव

बोरियो : झारखंड दिशोम पार्टी ने 15 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. घेराव का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष ताला हांसदा ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. सौंपे ज्ञापन में झारखंड से विस्थापन व पलायन से नागरिकों को बीपीएल सर्वेक्षण करना, लाल कार्ड, कन्यादान राशि सहित अन्य मांगों की बात […]
बोरियो : झारखंड दिशोम पार्टी ने 15 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. घेराव का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष ताला हांसदा ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. सौंपे ज्ञापन में झारखंड से विस्थापन व पलायन से नागरिकों को बीपीएल सर्वेक्षण करना, लाल कार्ड, कन्यादान राशि सहित अन्य मांगों की बात की गयी थी.
इस दौरान सभी लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे. अवसर पर पटवारी मरांडी, जोरन मरांडी, आनंद मुमरू, मरांग मुमरू, मानतेल हांसदा, पक्कू मुमरू, सुफल किस्कू, लालबीटी मुमरू, मरांगमय टुडू, वैटी सोरेन, पक्कू सोरेन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










