साधु की कुटिया में लगायी आग

साहिबगंज:जिरवाबाड़ी ओपी थाना के कबूतर खोपी में रह रहे साधु रामदास व शिवनाथ दास को शुक्रवार को सुबह नौ बजे कबूतर खोपी व पुरानी साहिबगंज के पांच लोगों ने कुटिया से बाहर निकालकर कुटिया में आग लगा दिया. जिससे कुटिया जल कर राख हो गया. वही घटना का विरोध करने पर साधुओं के साथ मारपीट […]
साहिबगंज:जिरवाबाड़ी ओपी थाना के कबूतर खोपी में रह रहे साधु रामदास व शिवनाथ दास को शुक्रवार को सुबह नौ बजे कबूतर खोपी व पुरानी साहिबगंज के पांच लोगों ने कुटिया से बाहर निकालकर कुटिया में आग लगा दिया. जिससे कुटिया जल कर राख हो गया. वही घटना का विरोध करने पर साधुओं के साथ मारपीट किया गया. घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित साधु रामदास व शिवनाथ दास ने बताया कि पुरानी साहिबगंज व कबूतर खोपी के गोपाल यादव, मनोज, गणोश, बीरबल, बासुकी, जोगेंद्र सुबह नौ बजे कुटिया के पास आकर हमलोगों से कहा कि यह सारा जमीन हम लोगों का है. तुम लोग जमीन खाली करो. जब हमलोगों ने कहा कि यह जमीन जुबेर आलम का है और वे मंदिर को दान में जमीन दिया है तो उन लोगों ने हमलोगों को कुटिया से बाहर निकालकर मारपीट करने लगे और तेल छिड़क कर कुटिया में आग लगा दी.
क्या कहते हैं जमीन मालिक
कुटिया में अगलगी की घटना की खबर सुनने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे जमीन मालिक गुल्ली भट्ठा निवासी जुबेर आलम ने बताया कि मैंने 44 वर्ष पूर्व 18 दिसंबर 1970 को एैनुल हौंदा से जमीन खरीदा था जिसका कागज मेरे पास है. मैंने स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रख कर सूर्य मंदिर व घाट जाने के लिए रास्ता का जमीन लोगों को उपलब्ध कराया. वर्तमान में मंदिर निर्माणाधीन है. कई साधु मंदिर परिसर में ही कुटिया बनाकर रह रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










