शिबू-हेमंत सहित कई दिग्गजों का हुआ जुटान

Updated at : 18 Dec 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
शिबू-हेमंत सहित कई दिग्गजों का हुआ जुटान

कार्यक्रम . शहर के टाउन हॉल में झामुमो का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित साहिबगंज : झामुमो सुप्रीमो दिसोम गुरु शिबू सोरेन, युवा प्रदेश अध्यक्ष बसंत सोरेन, प्रदेश महासचिव विनोद पांडेय सहित कई नेता वनांचल ट्रेन से सुबह सात बजे साहिबगंज पहुंचे. जहां पर प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, अल्पसंख्यक मोरचा के अध्यक्ष अनवर […]

विज्ञापन

कार्यक्रम . शहर के टाउन हॉल में झामुमो का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित

साहिबगंज : झामुमो सुप्रीमो दिसोम गुरु शिबू सोरेन, युवा प्रदेश अध्यक्ष बसंत सोरेन, प्रदेश महासचिव विनोद पांडेय सहित कई नेता वनांचल ट्रेन से सुबह सात बजे साहिबगंज पहुंचे. जहां पर प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, अल्पसंख्यक मोरचा के अध्यक्ष अनवर अली, इकबाल, शरफराज आलम, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मनोज तांती, कपिल रविदास, जिलाध्यक्ष नुरूल इस्लाम द्वारा बूके देकर स्वागत किया. जिसके बाद सैकड़ों मोटरबाइक का काफिला निकला.
कई दिग्गज प्रमंडलीय बैठक में पहुंचे
विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, विधायक स्टीफन मरांडी, डॉ अनिल मुर्मू, नलीन सोरेन, पूर्व विधायक हाजी हुसैन अंसारी, अकिल अख्तर, लोबिन हेम्ब्रम के अलावे कई पार्टी पदाधिकारी व अन्य नेता साहिबगंज पहुंचे. सांसद विजय हासंदा ने बताया कि शिबू सोरेन व उनके पुत्र बसंत सोरेन व पार्टी के प्रदेश के कई नेता वनांचल ट्रेन से सुबह साहिबगंज पहुंचे. जबकि छह जिलों से जिलाध्यक्ष व सचिव के नेतृत्व में चार पहिये व छह पहिये तथा मीनी बस के माध्यम से पहुंचे लोग. झामुमो के प्रमंडलीय सम्मेलन को लेकर पूरा शहर दर्जनों तोरणद्वार, होर्डिंग, पोस्टर व बैनर से सज गया.
वनांचल ट्रेन से साहिबगंज पहुंचे शिबू सोरेन, हुआ भव्य स्वागत
साहिबगंज में ट्रेन से उतर कर जाते शिबू सोरेन व अन्य झामुमो नेता, सम्मेलन में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ व मंच पर तीर धनुष हाथ में लिए शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola