शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी

Updated at : 18 Dec 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी

साहिबगंज : साहिबगंज में आयोजित झामुमो प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन वनांचल एक्सप्रेस से साहिबगंज पहुंचे. जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ विजय हांसदा पूरी टीम के साथ परिसदन पहुंच कर चिकित्सीय जांच की. जांच में बीपी लो बताया […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज में आयोजित झामुमो प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन वनांचल एक्सप्रेस से साहिबगंज पहुंचे. जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ विजय हांसदा पूरी टीम के साथ परिसदन पहुंच कर चिकित्सीय जांच की. जांच में बीपी लो बताया गया. श्री सोरेने को कमजोरी और घबराहट लग रहा था. जिस पर डॉ विजय हांसदा ने दवाई दी.

डीएस से स्पष्टीकरण पूछने की अनुशंसा : साहिबगंज . झामुमो के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विभाग द्वारा डीएस को एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया. इसके बावजूद डीएस द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराने जाने पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ विजय हासंदा ने आरडीडी डॉ ए एक्का को डीएस से स्पष्टीकरण पूछने की अनुशंसा की है.
सांसद पहुंचे लेट : साहिबगंज. झामुमो के प्रमंडलीय कार्यक्रम में सांसद विजय हांसदा कुछ लेट पहुंचे. कार्यक्रम शुरू होने के बाद दोपहर एक बजे पहुंचे. उन्होंने कहा कि बरहरवा में ब्रिज का उदघाटन के कारण लेट हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola