ट्रकों से हो रही अवैध वसूली
Updated at : 16 Dec 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

नयी बात . धड़ल्ले से हो रहा ओवरलोड भारी वाहनों का परिचालन साहिबगंज : साहिबगंज से मिर्जाचौकी, पीरपैंती, कहलगांव होते हुए भागलपुर तक एनएच के दुरुस्त होते ही ओवरलोडेड ट्रकों से दिन-रात सड़क पर वसूली का काम धड़ल्ले से जारी है. यह चेन सिस्टम साहिबगंज, मिर्जाचौकी, पीरपैती, कहलगांव, घोघा, सबौर और जीरोमाइल के क्षेत्र में […]
विज्ञापन
नयी बात . धड़ल्ले से हो रहा ओवरलोड भारी वाहनों का परिचालन
साहिबगंज : साहिबगंज से मिर्जाचौकी, पीरपैंती, कहलगांव होते हुए भागलपुर तक एनएच के दुरुस्त होते ही ओवरलोडेड ट्रकों से दिन-रात सड़क पर वसूली का काम धड़ल्ले से जारी है. यह चेन सिस्टम साहिबगंज, मिर्जाचौकी, पीरपैती, कहलगांव, घोघा, सबौर और जीरोमाइल के क्षेत्र में काफी जोरों पर है.
साहिबगंज के साक्षरता चौक, घोड़माडापुल, डिहारी, महादेवगंज, मिर्जाचौकी, रैक प्वाइंट, चार नंबर खदान, पीरपैंती, कहलगांव में जगह-जगह धंधा जोर पकड़ने लगा है. रोज 500 से अधिक ओवरलोडड गाड़ियां गुजरती है. साहिबगंज, महादेवगंज, मिर्जाचौकी, कहलगांव, पीरपैती और सबौर रेलवे केबिन के रास्ते सौ से अधिक ट्रैक्टर व ट्रकों का परिचलन अवैध तरीके से कराया जाता है. सारे वाहन ओवलोडड होते हैं. मगर इस ओर पुलिस का जरा भी ध्यान नहीं होता है.
ओवर लोड ट्रक. फोटो। प्रभात खबर
एसपी ने कहा
ओवरलोडड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की दिशा में स्थानीय थानों को आदेश दिया गया है. पुलिस और बदमाशों की ओर से वसूली की शिकायत आने पर कार्रवाई की जायेगी. ऑन स्पॉट वाहन जब्ती, प्राथमिकी और जुर्माना को प्रभावी किया जायेगा.
पी मुरूगन, एसपी,साहिबगंज
600 से 2000 तक हाेती है वसूली
ओवरलोडड वाहनों से रोजाना 600 रुपये से 2000 रुपये तक की वसूली प्रत्येक हो रही है. सूत्रों की माने तो वाहन को सुरक्षित विक्रमशिला पुल तक पहुंचाने के एवज में 600 रुपये ट्रैक्टर से वसूले जाते हैं. वहीं ट्रकों से 2000 रुपये प्रति नजराना लिया जा रहा है.
प्रस्तावित सड़क पुल में रेलवे लाइन जोड़ने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




