विवाहिता की गला रेतकर हत्या का प्रयास
Updated at : 13 Dec 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

सोयी हुई महिला पर पर अज्ञात अपराधियों ने किया हमला उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारीटोला गोहलबाड़ी गांव में रविवार देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक 35 वर्षीय विवाहिता का गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार मनिहारी टोला गोहलबाड़ी गांव निवासी विवाहिता रोहिमा बीवी अपने दो बेटियों के साथ […]
विज्ञापन
सोयी हुई महिला पर पर अज्ञात अपराधियों ने किया हमला
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारीटोला गोहलबाड़ी गांव में रविवार देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक 35 वर्षीय विवाहिता का गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया.
जानकारी के अनुसार मनिहारी टोला गोहलबाड़ी गांव निवासी विवाहिता रोहिमा बीवी अपने दो बेटियों के साथ घर में सोयी हुई थी. देर रात अज्ञात अपराधियों ने उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत हत्या करने का प्रयास किया. महिला का गला खून से लथपथ हो गया. तब तक घर में सो रही बेटी व अन्य परिजन भी जग गये. जिस वक्त अपराधी घर में घुसे उस वक्त महिला का पति अब्दुल मन्नान गांव के समीप जलसा सुनने गया हुआ था. महिला का पति जब सुबह 5:30 बजे घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई थी. जिसे लेकर इलाज हेतु स्थानीय चिकित्सकों के यहां भरती कराया. जहां महिला इलाज चल रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही राधानगर थाना पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




