राजमहल : अगलगी में तीन घर जले, बच्चे की मौत

Updated at : 10 Dec 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
राजमहल : अगलगी में तीन घर जले, बच्चे की मौत

राजमहल : थाना क्षेत्र अंतर्गत दाहूटोला पंचायत के रानीगंज गांव में गुरुवार की रात लगभग दो बजे आग लग जाने से तीन घर जलकर राख हो गये. वहीं आग की चपेट में आने से घर में सो रहे 8 वर्षीय बालक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रानीगंज में अगलगी में सिकंदर शेख, बबलू शेख […]

विज्ञापन
राजमहल : थाना क्षेत्र अंतर्गत दाहूटोला पंचायत के रानीगंज गांव में गुरुवार की रात लगभग दो बजे आग लग जाने से तीन घर जलकर राख हो गये. वहीं आग की चपेट में आने से घर में सो रहे 8 वर्षीय बालक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रानीगंज में अगलगी में सिकंदर शेख, बबलू शेख व रब्बानी शेख का घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों मानें तो सबसे पहले आग सिकंदर शेख के घर में लगी. इसके बाद उसके घर से सटे बबलू शेख व रब्बानी शेख का घर भी आग की चपेेट में आ गया. किसी तरह घर में सो रहे परिवारों ने निकलकर अपनी जान बचायी. जबकि सिकंदर शेख के नाती ताफुटोला निवासी मो तफाजुल शेख का पुत्र आग की चपेट में आ गया. वह घर में सो रहा था. इससे उसकी मौत हो गयी.
ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना मिलने पर सीओ मोहनलाल मरांडी ने घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपया नगद सहित तीरपाल, मोमबत्ती, चूड़ा व गुड़ दिया. साथ ही संबंधित पंचायत के मुखिया मो अब्दुल सत्तार द्वारा पीडित परिवार को 10 हजार रूपया दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola