जनसंवाद में पांच से 22 वें पायदान पर पहुंचा साहिबगंज

Updated at : 08 Dec 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
जनसंवाद में पांच से 22 वें पायदान पर पहुंचा साहिबगंज

डीडीसी व डीएसइ कार्यालय में 22-22 शिकायत लंबित उपायुक्त ने कहा: एक्शन टेकन रिपोर्ट नहीं देने पर होगी कार्रवाई साहिबगंज : राज्य में जनसंवाद की शिकायतों के निष्पादन के मामले में पांचवें से साहिबगंज जिला अब 22वें पायदान पर पहुंच गया है. मंगलवार हुए जनसंवाद में मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वरणवाल ने सभी को डांट […]

विज्ञापन

डीडीसी व डीएसइ कार्यालय में 22-22 शिकायत लंबित

उपायुक्त ने कहा: एक्शन टेकन रिपोर्ट नहीं देने पर होगी कार्रवाई
साहिबगंज : राज्य में जनसंवाद की शिकायतों के निष्पादन के मामले में पांचवें से साहिबगंज जिला अब 22वें पायदान पर पहुंच गया है. मंगलवार हुए जनसंवाद में मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वरणवाल ने सभी को डांट पिलायी थी. डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने कहा कि एक्शन टेकेन रिपोर्ट समय पर नहीं भेजे जाने के कारण मामलों की सुनवाई समय से नहीं हो पा रही है. जिले में जनसंवाद के एक्शन टेकेन को 22 शिकायत जिला के उप विकास आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में लंबित है. जबकि 11 शिकायतें विद्युत विभाग कार्यालय में लंबित है. पुलिस विभाग में भी कार्रवाई के लिए एक दर्जन शिकायत लंबित है. सभी बीडीओ व सीओ कार्यालय में दर्जनों शिकायत लंबित है.
क्या कहते हैं उपायुक्त
हर विभाग को एक्शन टेकेन रिपोर्ट देना है. नहीं देनेवाले अधिकारी हों या कर्मचारी सभी पर कार्रवाई होगी. जिले का रिपोर्ट कार्ड लगातार खराब हो रहा है. इसको लेकर सभी अधिकारियों को हिदायत दी गयी है.
डॉ शैलेश चौरसिया, उपायुक्त, साहिबगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola