जनसंवाद की शिकायत नहीं निबटे पदाधिकारियों ने जतायी नाराजगी

Updated at : 07 Dec 2016 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
जनसंवाद की शिकायत नहीं निबटे पदाधिकारियों ने जतायी नाराजगी

साहिबगंज : समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में जनसंवाद में साहिबगंज जिला की खराब स्थिति होने के कारण कई विभागों के सचिव ने साहिबगंज के पदाधिकारियों पर नाराजगी जतायी. इस संबंध में नोडल पदाधिकारी अनमोल सिंह ने बताया कि पुलिस साहिबगंज कार्यपालक, बरहेट बीडीओ, बरहेट सीओ, डीएसडब्लू, पीएचइडी सहित अन्य विभाग की स्थिति काफी चिंता जनक […]

विज्ञापन

साहिबगंज : समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में जनसंवाद में साहिबगंज जिला की खराब स्थिति होने के कारण कई विभागों के सचिव ने साहिबगंज के पदाधिकारियों पर नाराजगी जतायी. इस संबंध में नोडल पदाधिकारी अनमोल सिंह ने बताया कि पुलिस साहिबगंज कार्यपालक, बरहेट बीडीओ, बरहेट सीओ, डीएसडब्लू,

पीएचइडी सहित अन्य विभाग की स्थिति काफी चिंता जनक है. जिस पर सचिव सुनील वरणवाल ने सभी विभागाें के पदाधिकारियों पर नाराजगी जतायी और शिकायतों के अविलंब निबटारा का निर्देश दिया. हालांकि जनसंवाद में कोई सवाल नहीं पूछा गया. वीसी में एसी अनमोल कुमार सिंह, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, पीएचईडी कार्यपालक अनिल कुमार, डीएसई जयगोविंद सिंह सहित सभी बीडीओ व सीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola