मिर्जाचौकी में पत्थर से कूच कर अधेड़ की हत्या

Updated at : 02 Dec 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
मिर्जाचौकी में पत्थर से कूच कर अधेड़ की हत्या

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुिलस ने कराया शव का पोस्टमार्टम साहिबगंज : जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेला टोला स्कूल के पीछे मुख्य सड़क पर मिर्जाचौकी पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार ग्रामीण जब पहाड़ से नीचे उतर रहे थे तो उन्होंने शव को देखा. इसकी सूचना […]

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुिलस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

साहिबगंज : जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेला टोला स्कूल के पीछे मुख्य सड़क पर मिर्जाचौकी पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार ग्रामीण जब पहाड़ से नीचे उतर रहे थे तो उन्होंने शव को देखा. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जगाय टुडू पिता दासमात टुडू भवानी चौकी थाना जिरवाबाड़ी के रूप में की गयी है.
थाना प्रभारी बी चौधरी ने बताया कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पहाड़िया की हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है. समाचार लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola