उदघाटन के पूर्व ही मॉडल स्कूल भवन में पड़ी दरारें

Updated at : 30 Nov 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
उदघाटन के पूर्व ही मॉडल स्कूल भवन में पड़ी दरारें

ग्रामीणों ने लगाया गुणवत्ता में अनदेखी का आरोप भाजयुमो जिला मंत्री ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी का लगाया आरोप बोरियो : बिंदरी बंदरकोला मौजा में कस्तूरबा विद्यालय समीप करोड़ों की लागत से बन रहे मॉडल विद्यालय भवन का उदघाटन के पूर्व ही क्षतिग्रस्त होने लगा है. मिली […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया गुणवत्ता में अनदेखी का आरोप

भाजयुमो जिला मंत्री ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी का लगाया आरोप
बोरियो : बिंदरी बंदरकोला मौजा में कस्तूरबा विद्यालय समीप करोड़ों की लागत से बन रहे मॉडल विद्यालय भवन का उदघाटन के पूर्व ही क्षतिग्रस्त होने लगा है. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त विद्यालय का निर्माण कार्य मेसर्स कंट्रक्शन रांची के संवेदक द्वारा प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किये जाने के कारण विद्यालय में जगह-जगह दरारे पड़ने लगी. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है. भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग सीएम से की गयी है.
क्या कहते हैं बीइओ
उन्हें शिकायत मिली है कि विद्यालय क्षतिग्रस्त हुई. इसकी जांच की जायेगी. गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रफुलचंद्र सिंह, बीइओ, बोरियो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola