मछली खाने नहीं दिया तो दारोगा ने कर दी पिटाई
Updated at : 28 Nov 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज नगर थाना के चालक का आरोप दारोगा आरोपों को बता रहा बेबुनियाद दारोगा का आरोप: चालक नशे में था, चौकी से गिरकर घायल हो गया एसपी ने डीएसपी को दिया जांच का निर्देश जांच कर की जायेगी कार्रवाई:एसपी साहिबगंज : साहिबगंज नगर थाना के जीप चालक रविंद्र कुमार को शनिवार रात 9:00 बजे थाना […]
विज्ञापन
साहिबगंज नगर थाना के चालक का आरोप
दारोगा आरोपों को बता रहा बेबुनियाद
दारोगा का आरोप: चालक नशे में था, चौकी से गिरकर घायल हो गया
एसपी ने डीएसपी को दिया जांच का निर्देश
जांच कर की जायेगी कार्रवाई:एसपी
साहिबगंज : साहिबगंज नगर थाना के जीप चालक रविंद्र कुमार को शनिवार रात 9:00 बजे थाना में पदस्थापित दारोगा अनवर अली ने पिटाई कर दी. जिससे उनके चेहरे व पीठ में चोट लगी है.
रविंद्र कुमार ने एसपी को बताया कि दो दिन पहले मछली बनाया था लेकिन दारोगा को नहीं दिया. रात में खाना खाने के बाद जब अपने थाने के कमरे में आराम कर रहा था, इसी बीच दारोगा अनवर अली आकर तू-तू, मैं-मैं करने लगा.
इसके बाद चालक की पिटाई कर दी. इधर अनि अनवर अली ने कहा कि रविंद्र शराब के नशे में था. कई बार समझाया लेकिन नहीं समझा. मौके पर कई अन्य दारोगा व पुलिस कर्मी उपस्थित थे. जिनसे पूछताछ किया जा सकता है. दारोगा अनवर अली ने कहा कि हमने मारपीट नहीं की बल्कि चालक चौकी से गिर कर घायल हो गया.
इधर एसपी के निर्देश पर डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. डीएसपी ने कहा कि आपसी मामला है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




