डीआइजी ने बरहेट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Updated at : 28 Nov 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

बरहेट : संतालपरगना प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश झा रविवार की संध्या बरहेट पहुंचे. जहां उन्होंने भोगनाडीह सहित आसपास के अन्य गांवों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. डीआइजी श्री झा ने बताया कि झारखंड बंद के दौरान हुई घटना के बाद से पुलिस पूरी तरह चौकस है. पर्याप्त मात्रा में एसपी पी मुरूगन के नेतृत्व […]
विज्ञापन
बरहेट : संतालपरगना प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश झा रविवार की संध्या बरहेट पहुंचे. जहां उन्होंने भोगनाडीह सहित आसपास के अन्य गांवों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. डीआइजी श्री झा ने बताया कि झारखंड बंद के दौरान हुई घटना के बाद से पुलिस पूरी तरह चौकस है. पर्याप्त मात्रा में एसपी पी मुरूगन के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है. उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस घटना में निर्दोष हैं. उन्हें जांच कर छोड़ दिया जायेगा.
आज बरहेट आयेंगे हेमंत सोरेन
सांसद विजय हांसदा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक हेमंत सोरेन सोमवार को बरहेट आ रहे हैं. उनसे विस्तारपूर्वक चर्चा करने के बाद जिस तरह पुलिस निर्दोषों को फंसा रही है. उसके विरोध में पूरे संताल परगना में आंदोलन किया जायेगा. सरकार के दबाव में जिला प्रशासन पूरी तरह काम कर रहा है. बंद समर्थक को आखिर किसने उकसाया, यह अभी जांच का विषय है. लोग अगर शांतिपूर्ण भी अपना आंदोलन करते हैं, तो यहां प्रशासन के दबाव के कारण शांतिपूर्ण प्रदर्शन अशांति में बदल जाता है. इस घटना का सारी जबावदेही स्थानीय प्रशासन व सरकार की है.
शनिवार की देर रात गिरफ्तार किये गये थे फादर असबिनियुस
बंद समर्थकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बंद समर्थक व आदिवासी संगठन प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश
सरकार के इशारे पर काम कर रहा स्थानीय प्रशासन : विजय
इस घटना में एक भी निर्दोष को नहीं फंसाया जायेगा. जो भी दोषी व्यक्ति होंगे उसके विरुद्ध न्यायसंगत कार्रवाई होगी. मामले की जांच की जा रही है.
पी मुरूगन, एसपी, साहिबगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




