महिला का आभूषण से भरा बैग मिला
Updated at : 28 Nov 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

ऑटो चालक ने जीआरपी थाना में दिया बैग, मिला पुरस्कार बैग में 3 से 4 लाख रुपये के सोने व चांदी के गहने थे बरहरवा : जीआरपी के सहयोग से एक महिला का खोया जेवरात मिल गया है. जानकारी के अनुसार रामपुरहाट की महिला प्रीति मंडल लोकल ट्रेन से बरहरवा रेलवे स्टेशन पर उतरी. जहां […]
विज्ञापन
ऑटो चालक ने जीआरपी थाना में दिया बैग, मिला पुरस्कार
बैग में 3 से 4 लाख रुपये के सोने व चांदी के गहने थे
बरहरवा : जीआरपी के सहयोग से एक महिला का खोया जेवरात मिल गया है. जानकारी के अनुसार रामपुरहाट की महिला प्रीति मंडल लोकल ट्रेन से बरहरवा रेलवे स्टेशन पर उतरी. जहां से ऑटो पकड़ने के लिए स्टेशन के बाहर गयी. उसी दौरान चंदू पहाड़िया की ऑटो में उस महिला का गहनों से भरा बैग छूट गया. महिला जब बरहेट पहुंची तो देखा कि उनका गहनों से भरा बैग नहीं है. वापस बरहरवा आकर जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी से शिकायत की. थाना प्रभारी ने खोजबीन कर ऑटो ड्राइवर चंदू पहाड़िया के पास मौजूद गहना से भरा बैग प्रीति मंडल को सौंप दिया. ऑटो ड्राइवर चंदु पहाड़िया को इनाम स्वरूप कुछ नकद भी दिया. बैग में 3 से 4 लाख रुपये के सोने व चांदी के गहने थे.
दो संदिग्ध पकड़ाये: बरहरवा.
थाना क्षेत्र के कहारपाड़ा गांव में भटकते दो संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. विश्वविद्यालय दुमका के छात्रसंघ के संयुक्त सचिव सोनू सिंह व ग्रामीण मिठु साहा, गोविंदा रमानी, आदित्य साहा, अयुब शेख, मो इकरामुल सहित अन्य ने युवक को पकड़कर पूछताछ की तो युवक ने अपना पता सैफुल अहमद यूपी मुरादाबाद व दूसरा पश्चिम बंगाल के नदिया के मिलन शेख है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




