ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
Updated at : 28 Nov 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक करते ग्राम प्रधान. संगठन ने डीसी को सौंपा 12 सूत्री मांग-पत्र साहिबगंज : सिदो कान्हू स्टेडियम परिसर में रविवार को दोपहर 12 बजे ग्राम प्रधान मांझी संगठन शाखा साहिबगंज की बैठक संगठन के संयोजक मुंशी टुडू की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपस्थित लोगों ने ग्राम प्रधान, जोग मांझी व नायकी को मिलनेवाली सुविधा पर […]
विज्ञापन
बैठक करते ग्राम प्रधान.
संगठन ने डीसी को सौंपा 12 सूत्री मांग-पत्र
साहिबगंज : सिदो कान्हू स्टेडियम परिसर में रविवार को दोपहर 12 बजे ग्राम प्रधान मांझी संगठन शाखा साहिबगंज की बैठक संगठन के संयोजक मुंशी टुडू की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपस्थित लोगों ने ग्राम प्रधान, जोग मांझी व नायकी को मिलनेवाली सुविधा पर चर्चा की. साथ ही संगठन को मजबूत बनाने को लेकर लोगों को संगठन में जोड़ने का निर्णय लिया. बैठक के बाद संयोजक मुंशी टुडू के नेतृत्व में पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने डीसी डॉ शैलेश चौरसिया से मिलकर 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. बैठक में दुमका के इग्लिस लाल मरांडी, मनोज हेंब्रम, प्रधान रघु राय, वीरेंद्र मुर्मू, हजारी प्रसाद राय, बड़क हेंब्रम, नरसिंह बेसरा सहित दर्जनों नायकी, गुड़ैत, जोग मांझी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




