बरहरवा में मिला-जुला असर, उधवा में बंद बेअसर
Updated at : 26 Nov 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा/उधवा : एसपीटी व सीएनटी एक्ट में हुई संशोधन के विरोध में विभन्नि विपक्षी पार्टियों द्वारा बुलायी गयी बंदी का बरहरवा में मिला-जुला असर रहा. झामुमो के युवा नेता मो0 मुसब्बर के नेतृत्व में बरहरवा बाजार के सडकों पर कार्यकर्ता निकले. और दुकानदारों से दुकान बंद रखने की अपील की. जिसके बाद दुकानदारों ने कुछ […]
विज्ञापन
बरहरवा/उधवा : एसपीटी व सीएनटी एक्ट में हुई संशोधन के विरोध में विभन्नि विपक्षी पार्टियों द्वारा बुलायी गयी बंदी का बरहरवा में मिला-जुला असर रहा. झामुमो के युवा नेता मो0 मुसब्बर के नेतृत्व में बरहरवा बाजार के सडकों पर कार्यकर्ता निकले. और दुकानदारों से दुकान बंद रखने की अपील की.
जिसके बाद दुकानदारों ने कुछ देर के लिये अपना दुकान बंद रखा और फिर खोल दिया. सुरक्षा व्यवस्था में इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसाद केसरी, थाना प्रभारी उमेश राम सहित अन्य मैजूद थे.थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि बंदी के दौरान कुल 45 कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है. मौके पर मोजामेल हक, कमील अहमद, साबिर अली, श्रीकांत यादव, मो रफीक, जुल्लू रहमान, जाकिर शेख, मनोहर लाल चैहान, मो वसीम, आलमगीर आलम, मो वासेफ, तौसीब अली सहित अन्य मौजूद थे. वहीं कोटालपोखर व गुमानी में बंदी मिला जुला असर रहा. कोटालपोखर शांति मोड पर कुछ झामुमो कार्यकर्ता बांस बल्ला लगाकर कुछ देर के लिये जाम किया. और सरकार के खिलाफ नारा लगाया. मौके पर मो इकबाल, जोहन मुर्मू, अरुण साहा, काली साह सहित अन्य मौजूद थे.
उधवा में बंद रहा बेअसर
वहीं उधवा प्रतिनिधि के अनुसार सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संसोधन के विरुद्ध विपक्ष द्वारा बुलाया गया झारखंड बंद उधवा प्रखंड में पुरी तरह बेअसर रहा. विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, सीओ यामुन रविदास, थाना प्रभारी यशवंत सिंह, एसआइ अकबर अली खान, नियुक्त दंडाधिकारी गोपीनंदन टुडू, नवनीत कुमार, अर्जुन कुमार सहित अन्य लगातार क्षेत्र गश्त करते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




