विभिन्न प्रखंडों में भी विशेष ग्रामसभा का आयोजन

Updated at : 20 Oct 2016 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न प्रखंडों में भी विशेष ग्रामसभा का आयोजन

बरहरवा/पतना/बरहेट/उधवा : सशक्त ग्रामसभा सक्षम पंचायत के तर्ज पर बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जिसमें योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं लोगों के सुझाव लिए गये. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अमित भगत ने बताया कि आज से लेकर 31 अक्तूबर तक ग्रामसभा का आयोजन विभिन्न पंचायतों में होना […]

विज्ञापन

बरहरवा/पतना/बरहेट/उधवा : सशक्त ग्रामसभा सक्षम पंचायत के तर्ज पर बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जिसमें योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं लोगों के सुझाव लिए गये. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अमित भगत ने बताया कि आज से लेकर 31 अक्तूबर तक ग्रामसभा का आयोजन विभिन्न पंचायतों में होना है. जिसको लेकर अलग-अलग पंचायतों में अलग-अलग तिथि निर्धारित की गयी है. ग्रामसभा में मनरेगा,

प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधारभूत संरचना आदि मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. पतना प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जिसमें बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने पुरी ग्रामसभा का निरीक्षण किया एवं अलग-अलग पंचायतों में पंचायत सेवक, ग्रामसेवक, रोजगार सेवक को भेजकर ग्रामसभा का आयोजन कराया. ग्रामीण स्तर पर मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य उपस्थित रहे.

बरहेट प्रतिनिधि के अनुसार जिप सदस्य सह एसआरटी के सफल प्रशिक्षित लीली हांसदा, पपाय दुबे, अर्जुन दास व बीडीओ राजीव कुमार ने नुक्कड़-नाटक, कला जत्था के माध्यम से आकर्षक केंद्र बिंदु वातावरण निर्माण कर ग्रामसभा किया. इसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी व सुझाव लिए गये. मौके पर टीम लीडर रेखा देवी, रंजीत मंडल, बाश्की दास, सोनी मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे. उधवा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, सीओ यामुन रविदास, बीपीओ अभिषेक आनंद, मुखिया मोतिउर रहमान, अलाउद्दीन शेख उर्फ गब्बर, रेणु देवी, रतन कुमार मंडल, फिलोमीना मरांडी, मनोहर मंडल, पंसस इब्राहिम शेख, अपूर्व स्वर्णकार सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola