रेल लाइन किनारे मिला चर्च कर्मी का शव, हत्या की आशंका

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 07 Apr 2026 5:15 PM

विज्ञापन

शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक की पहचान भेलाटिकर गांव निवासी 48 वर्षीय बबलू बशील बेसरा के रूप में हुई है,

विज्ञापन

संत पॉल चर्च के पीछे संदिग्ध हालत में मिला शव, बोरियो पुलिस छानबीन में जुटी प्रतिनिधि, बोरियो थाना क्षेत्र के पथरा गांव स्थित संत पॉल चर्च के पीछे ललमटिया-फरक्का एमजीआर रेल लाइन से मंगलवार को पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक की पहचान भेलाटिकर गांव निवासी 48 वर्षीय बबलू बशील बेसरा के रूप में हुई है, जिसकी पहचान उसकी पत्नी मेरिया ग्रेसटी टुडू ने की. पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत होता है. हालांकि शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने और सिर पर नुकीले पत्थर से चोट के निशान पाये जाने से घटना संदिग्ध लग रही है. बताया जाता है कि मृतक संत पॉल चर्च में मैनेजमेंट का कार्य करता था और ईस्टर पर्व से एक दिन पहले शनिवार को घर से चर्च आया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा. मृतक के पुत्र प्रेम ऑगस्टीन बेसरा ने अपने पिता की हत्या की आशंका जतायी है. उन्होंने कहा कि उनके पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर भी घटना संदिग्ध है. इधर, थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola