डीडीसी संभालेंगे भोगनाडीह की विधि व्यवस्था : डीसी

साहिबगंज : डीडीसी राजकुमार रविवार को भोगनाडीह में आयोजित आदिवासी समुदाय की दिसोम बैसी की आमसभा की विधि व्यवस्था का कमान संभालेंगे. ये बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि भोगनाडीह में आयोजित होने वाले आदिवासी समागम को लेकर कई स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. मुख्य मार्ग […]
साहिबगंज : डीडीसी राजकुमार रविवार को भोगनाडीह में आयोजित आदिवासी समुदाय की दिसोम बैसी की आमसभा की विधि व्यवस्था का कमान संभालेंगे. ये बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि भोगनाडीह में आयोजित होने वाले आदिवासी समागम को लेकर कई स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं.
मुख्य मार्ग के अलावा गांव व भोगनाडीह मैदान के आसपास कई प्वाइंट बनाकर 13 दंडाधिकारी के अलावा पुलिस बल की तैनाती की गयी है. डीसी व एसपी के संयुक्त आदेश के अनुसार 32 स्थानों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी मुस्तैद रहेंगे. कई स्थानों पर बैरिकेट भी की जायेगी. हजारों लाेगों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए इसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन चौकस रहेंगे. रविवार को थाना क्षेत्र में शराब की सभी दुकानें बंद रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




