महादेवगंज में दो गुटों में हिंसक झड़प, जवान सहित आठ घायल

Updated at : 14 Oct 2016 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
महादेवगंज में दो गुटों में हिंसक झड़प, जवान सहित आठ घायल

साहिबगंज : मुफस्सिल थानांतर्गत महादेवगंज मुसलिम टोला में गुरुवार की शाम करीब छह बजे तजिया जुलूस घुमाने के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. बताया जाता है कि काफी समय तक दोनों गुटों में पत्थरबाजी होते रही. सूत्रों के अनुसार तीन राउंड गोली भी फायर हुई. इसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर […]

विज्ञापन

साहिबगंज : मुफस्सिल थानांतर्गत महादेवगंज मुसलिम टोला में गुरुवार की शाम करीब छह बजे तजिया जुलूस घुमाने के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. बताया जाता है कि काफी समय तक दोनों गुटों में पत्थरबाजी होते रही. सूत्रों के अनुसार तीन राउंड गोली भी फायर हुई. इसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिये आंसू गैस का इस्तेमल करना पड़ा. हालांकि गोली चलने की पुष्टि प्रशासन द्वारा अब तक नहीं हो पायी है.

इसके बाद महादेवगंज में तनाव की स्थिति है. इस घटना में बीच बचाव करने में पुलिस के करीब आधा दर्जन जवान घायल हो गये. इस घटना में मुफस्सिल थाना के छह जवान घायल हो गये हैं. घायलों में हवलदार देवेंद्र प्रसाद, बेरांग सिंह हेंब्रम, चौकीदार जलधर प्रसाद पासवान, हवलदार अर्जुन हेंब्रम, एएसआइ कृष्ण मुरारी, जैप पांच के जवान शंभू कुमार मेहता आदि हैं. वहीं महादेवगंज निवासी मधु मंडल, भीम साह, मधुसुदन भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

महादेवगंज में दो गुटों में…
जिन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया है. जहां उनका इलाज किया गया.
तय मार्ग से इतर जुलूस निकालने पर हुआ विवाद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक समुदाय के लोग मुहर्रम जुलूस तय रास्ते से न जाकर दूसरे मार्ग पर निकल पड़ा. इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ. महादेवगंज गांव स्थानीय लोगाें का कहना था कि एक धर्मस्थल को दूसरे समुदाय के लोग ने क्षतिग्रस्त किया व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. वहीं दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है
कि उनके धर्मस्थल में तोड़-फोड़ की गयी. दोनों ओर से एनएच 80 जाम करके नारेबाजी करने लगे. इसी बीच दोनों समुदाय के बीच मारपीट हुई. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. कई घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. मोटरसाइकिल व ठेला को तोड़ दिया गया. एक समुदाय की महिला ने कहा कि घर में घुस कर तोड़-फोड़ की. उनका एक पुत्र गायब है.
जिला मुख्यालय से भेजा गया अतिरिक्त बल
घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर भेजा गया. इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुये एसडीओ-डीएसपी के बाद डीसी व एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी की और सभी से शांति बनाये रखने की अपील की. सूत्रों के अनुसार, एक समुदाय के लोगों द्वारा दो पुलिस जवान के हथियार भी छिन लिये गये. कहने लगा कि गोली चलाओ लेकिन बाद में वापस कर दिया गया.
मारपीट की घटना में मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गये. कई पुलिस जवानाें पर हथियार से हमला किया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही अधिकांश दुकानें बंद हो गये. विद्युत बाधित रहने के कारण लोगों ने दूरभाष पर ही जानकारी लेना शुरू कर दिया. महादेवगंज पथ के दोनों ओर लोग लाठी डंडे लेकर किसी भी घटना से निबटने के लिये देख रहे थे. बहरहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन जिला प्रशासनके मदद से माहौल शांत कराया गया.
गांव में डीसी उमेश प्रसाद सिह, एसपी पी मुरूगन, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, सदर एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल, बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, दंडाधिकारी डीएसई जयगोविंद सिंह, मोतीलाल हेंब्रम, प्रभात शंकर सहित मुफस्सिल, मिर्जाचौकी, जिरवाबाड़ी, नगर व अन्य थाना क्षेत्र के पुलिस बल पहुंच कैंप किये हुए है.
रात्रि गश्ती तेज
एसपी के निर्देश पर शांति बनाने को लेकर महादेवगंज से तालबन्ना व कोदरजन्ना के बीच रातभर चार पुलिस पदाधिकारी की पेट्रोलिंग शुरू की गयी.
दो घंटे बाद आवागमन शुरू
दोनों गुटों के बीच हुए झड़प के दो घंटे के बाद रास्ता साफ हुआ. आवागमन पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हुआ.
मुहर्रम जुलूस के दौरान हुआ विवाद गांव में तनाव, डीसी-एसपी पहुंचे
शांति भंग करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. भारी पुलिस बल तैनात है. दोनों समुदाय से शांति बनाये रखने की अपील की गई है.
उमेश प्रसाद सिंह, डीसी, साहिबगंज
दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है. जिला सहित अन्य जिलों से पुलिस बल मंगाया जा रहा है. घटना पर नजर पुलिस बनाये हुये है.
पी मुरूगन, एसपी, साहिबगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola