कुएं में मिला महिला का शव
Updated at : 14 Oct 2016 3:11 AM (IST)
विज्ञापन

हत्या कर शव को कुआं में फेंक देने की आशंका मृतका के पिता ने दामाद व समधी पर हत्या का आरोप ससुरालवालों पर लगाया हमेशा मारपीट करने का भी आराेप मामला मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के संगुकीता की घटना पुलिस मामले की कर रही जांच राहेना के ससुराल वाले घर से फरार साहिबगंज : मिर्जाचौकी थाना […]
विज्ञापन
हत्या कर शव को कुआं में फेंक देने की आशंका
मृतका के पिता ने दामाद व समधी पर हत्या का आरोप
ससुरालवालों पर लगाया हमेशा मारपीट करने का भी आराेप
मामला मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के संगुकीता की घटना
पुलिस मामले की कर रही जांच
राहेना के ससुराल वाले घर से फरार
साहिबगंज : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के संगुकीता गांव में गुरुवार को पुलिस ने कुएं से महिला का शव बरामद किया. इस घटना को लेकर मृतका के पिता मो माेहिउद्दीन अंसारी ने मिर्जाचौकी थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. इसमें दामाद व समधी को आरोपित बनाया है. मृतका संगुकीता गांव निवासी मो कलाम अंसारी की पत्नी राहेना खातून थी. इस संबंध में मृतका के पिता मो मोहिउद्दीन अंसारी ने मिर्जाचौकी थाना में लिखित आवेदन दिया है.
आवेदन में उल्लेख किया है कि चार वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री राहेना खातून की शादी मो कलाम अंसारी से करायी थी. शादी के छह माह बाद से ही दहेज की शुरू कर दी गयी. कभी रुपये मांगने बेटी को भेजता था. तो कभी सोना का जेवर मांग करता रहता था. नहीं देने पर आए दिन मारपीट करता था. मार के डर से राहेना मायके भाग आती थी.
इसको लेकर गांव में कईबार समझौता भी हुआ था. इधर, एक माह पूर्व ही वह मायके से ससुराल गयी थी. दामाद मो कलाम, समधी मो हकिम अंसारी ने उसे अपने माता-पिता से बात नहीं करने को कहा. और बात करने पर जान से मार देने की धमकी दी. आखिरकार दामाद व समधी ने वहीं किया. इधर, उसे सूचना दी गयी कि रेहाना घर पर नहीं है. कहीं चली गयी है. काफी खोजबीन के बाद रेहाना का शव गांव के 500 मीटर दूर एक कुआं से बरामद किया गया. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. उसके पेट में मार का गहरा दाग है. चेहरे पर खरोच के निशान हैं. उसके ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गये.
इन्हें बनाया आरोपित
मृतक के पिता ने दामाद मो कलाम अंसारी, समधी मो हकिम अंसारी व समधन नूरजहां को पुत्री की हत्या का आरोपित बनाया है. इस मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में थाना प्रभारी बीडी चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है. बहुत जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.
रेहाना हत्या मामले की जांच होगी. आरोपित को बख्शा नहीं जायेगा.
एसपी पी मुरूगन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




