माइनिंग चालान के साथ चलायें ट्रक : एसोसिएशन
Updated at : 29 Sep 2016 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल-बरहरवा के ट्रक मालिकों ने बैठक में लिया निर्णय राजमहल : ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक स्थानीय सिंघीदलान में एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान सभी ने यातायात नियम का पालन करने का निर्णय लिया गया. श्री मंडल ने कहा कि सभी ट्रक माइनिंग चलान के साथ चलेंगे […]
विज्ञापन
राजमहल-बरहरवा के ट्रक मालिकों ने बैठक में लिया निर्णय
राजमहल : ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक स्थानीय सिंघीदलान में एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान सभी ने यातायात नियम का पालन करने का निर्णय लिया गया. श्री मंडल ने कहा कि सभी ट्रक माइनिंग चलान के साथ चलेंगे व क्षमता से अधिक माल की ढुलाई नहीं करेंगे. यह निर्णय का पालन नहीं करने वाले ट्रकों के विरुद्व एसोसिएशन व प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा दंडित किया जायेगा. बैठक में राजमहल व उधवा के ट्रक मालिकों में मो मारूफ, निर्भय सिंह, मसुद आलम, मो बोबी, गुलाम सरवर, किशन बर्मन, अशोक चिरानिया, अरुण साहा, जितेंद्र महतो, लखन महतो, मुन्ना रजक, मेहंदी हसन, विजय भुवानिया, नविन दास आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




