महिला सशक्तिकरण पर बल
Updated at : 26 Sep 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. आजसू महिला मोरचा का जिला सम्मेलन आयोजित संगठन को मजबूत बनाने पर जोर कुसुम को बनाया गया महिला मोरचा का अध्यक्ष साहिबगंज : आजसू महिला मोरचा का जिला सम्मेलन शहर के भोजपुरी धर्मशाला में रविवार को महिला माेरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वायलेट कश्यप की अध्यक्षता में हुई. संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. आजसू महिला मोरचा का जिला सम्मेलन आयोजित
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
कुसुम को बनाया गया महिला मोरचा का अध्यक्ष
साहिबगंज : आजसू महिला मोरचा का जिला सम्मेलन शहर के भोजपुरी धर्मशाला में रविवार को महिला माेरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वायलेट कश्यप की अध्यक्षता में हुई. संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर कार्य करें. शिक्षित होने पर समाज के साथ एकजुट रहे. बच्चों के पठन-पाठन कराएं. जिससे बड़े होकर आगे बढ़े. सम्मेलन का संचालन जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने किया. सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने व महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया. मौके पर जिसमें महिला कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कुसुम हांसदा को महिला अध्यक्ष एवं नीशा देवी को महिला सचिव बनाया गया.
केंद्रीय महिला मोरचा की टीम की मुख्य अतिथि संगीता बारला, सुधा मुंडी, शोभा कुमारी, संथालपरगना प्रभारी जेवा रानी पाल ने सम्मेलन को संबोधित किया. सम्मेलन में मुख्य रूप से माला हांसदा, सुलेखा देवी, मंजु देवी, सुनिता देवी, रेशम कुमारी, मनीषा कुमारी, सुनैना देवी, सनोती मरांडी, सुनिता मुर्मू, विभाष साह सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.
बैठक को संबोधित करते आजसू महिला मोरचा की केंद्रीय अध्क्ष वायलेट कश्यप व उपस्थित महिलाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




