छात्र एकता संघ का झामुमो छात्र मोरचा में विलय
Updated at : 25 Sep 2016 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : छात्र संघ चुनाव के नतीजे आने के बाद छात्र एकता संघ का झामुमो छात्र मोरचा में विलय हो गया है. छात्र एकता संघ के पांच प्रत्याशी चुनाव में विजय घोषित हुए थे. इसके बाद शुक्रवार को छात्र एकता संघ एवं अभाविप के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी. छात्र एकता संघ का… इसकी […]
विज्ञापन
साहिबगंज : छात्र संघ चुनाव के नतीजे आने के बाद छात्र एकता संघ का झामुमो छात्र मोरचा में विलय हो गया है. छात्र एकता संघ के पांच प्रत्याशी चुनाव में विजय घोषित हुए थे. इसके बाद शुक्रवार को छात्र एकता संघ एवं अभाविप के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी.
छात्र एकता संघ का…
इसकी सूचना मिलते ही झामुमो के विपक्ष के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार सुबह 11 बजे साहिबगंज आदिवासी हॉस्टल पहुंचे और छात्रों से बातचीत की. इस दौरान विलय की घोषणा की गयी. छात्र नेता सुनील सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेने से हमें हर संभव मदद मिलते आया है. आज भी हेमंत हमलोगों के नेता व बड़े भाई हैं. इस दौरान सभी विजयी प्रत्याशियों सहित 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने झामुमो छात्र मोरचा में
शामिल होने की घोषणा की. श्री सोरेन ने सभी छात्र नेताओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पाकुड़ सहित कई स्थानों पर छात्र मोरचा ने जीत हासिल की है. साहिबगंज में भी जीत हुई है. जहां संगठन कमजोर है. वहां पर मजबूत किया जायेगा.
हेमंत सोरेन की उपस्थिति में हुआ विलय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




