डीएसइ कार्यालय के समक्ष दिया धरना
Updated at : 04 Sep 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदर्शन . प्राथमिक शिक्षक संघ ने नौ सूत्री मांगों को लेकर खोला मोरचा आठ माह से शिक्षकों को नहीं मिला वेतन अनुकंपा के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को भी नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन का लाभ देने की मांग साहिबगंज : सरकार शिक्षकों के हक और सम्मान की रक्षा नहीं कर रही है. केवल झारखंड […]
विज्ञापन
प्रदर्शन . प्राथमिक शिक्षक संघ ने नौ सूत्री मांगों को लेकर खोला मोरचा
आठ माह से शिक्षकों को नहीं मिला वेतन
अनुकंपा के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को भी नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन का लाभ देने की मांग
साहिबगंज : सरकार शिक्षकों के हक और सम्मान की रक्षा नहीं कर रही है. केवल झारखंड नहीं पूरे प्रदेश में कामगारों के अधिकारों पर हमला हो रहा है. यह बातें झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने शनिवार को डीएसइ कार्यालय के समक्ष धरना को संबोधित करते हुये कही. उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा पर नित्य नये प्रयोग हो रहे हैं. जिससे शिक्षा का दान दवाब से नहीं बल्कि शिक्षकों के स्वतंत्र विचार से होगा. संरक्षक माधवचंद्र महतो ने कहा कि हमारे नवनियुक्त शिक्षक साथी को आठ माह से वेतन नहीं मिला है.
लोग कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. जिलाध्यक्ष जंगबहादुर ओझा ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन बंद है. वेतन भुगतान पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता सचिव से मिले लेकिन भुगतान नहीं हुआ. महामंत्री भिखारी साह ने कहा कि डीएसइ कार्यालय में अब लोग आना नहीं चाहते हैं. कला कोटि ग्रेड चार के 100 पद खाली हैं. विज्ञान कोटि के ग्रेड चार में 73 पद रिक्त हैं. ग्रेड तीन का 30 से 40 शिक्षकों का प्रोन्नति मिल सकती है. लेकिन कार्यालय में कार्य नहीं हो रहा है. धरना को रानी झा, मिथिलेश कुमार, प्रदीप ओझा सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया. मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने किया.
धरना को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला.
ये थे धरना में शामिल
प्रदेश संरक्षक माधवचंद्र महतो, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, प्रधान सचिव जामताड़ा शंकर गोराई, महेंद्र टुडू, प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी रणधीर राय, अध्यक्ष जगबहादुर ओझा, प्रधानमहामंत्री भिखारी साह, वरीय उपाध्यक्ष रमेश झा, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, भूषण किस्कू, मनोज कुमार राय, प्रमंडलीय अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला महिला प्रकोष्ट प्रभारी डॉ रानी झा, संगठन मंत्री प्रदीप ओझा, विजय कुमार गुप्ता, नसीम आलम, भिखारी साह, प्रदीप पासवान, दिनेश पासवान, रामपोदार, वीरवल साह, दीपनारायण सिंह, मनोज कुमार शर्मा, मनोरंजन कुमार सिन्हा, विश्वनाथ पंडित, मिथिलेश कुमार, रतन रजक, विजय गुप्ता, अनमोल झा, बिरबल साह, असलम सहित दर्जनों सदस्य शामिल थे.
क्या है मांगें
नव नियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान हर हाल में तीन सितंबर तक किया जाये, वर्ष 1982-83 एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को भी नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन का लाभ दिया जाये, सभी कोटि में प्रोन्नति का लाभ निदेशालय के निर्देशानुसार 15 सितंबर तक दे दिया जाये, सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों का सेवानिवृत पावना सेवा निहति तिथि को ही दे दिया जाये व अनापत्ति प्रमाण पत्र सेवानिवृत के पूर्व ही शिक्षकों को देने की व्यवस्था की जाये,
त्क्रमित उच्च विद्यालय का संचालन मध्य विद्यालय से अलग किया जाये, प्रत्येक प्रखंड में पांच-पांच निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का पद बनाया जाये, विद्यालय का संचालन पूर्व की भांति 10 बजे से चार बजे किया जाये, शिक्षकों का स्थानांतरण अम्यावेदन पर एवं शिक्षा सचिव झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में किया जाये, शिक्षकों द्वारा प्रदत कार्यों में राइट टू वर्क अधिनियम 2009 का शक्ति से पालन किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




