मछली मारने को लेकर बढ़ा विवाद, दो राउंड हवाई फायरिंग

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के घोड़माड़ा पुल के समीप बीती रात 10 बजे मछली मार रहे लोगों से विवाद बढ़ने पर आये दो लोगों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की. रात्रि में हवाई फायरिंग को लेकर आसपास का माहौल तनावग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार पुल में मछली मारने का कार्य चल रहा है. […]
साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के घोड़माड़ा पुल के समीप बीती रात 10 बजे मछली मार रहे लोगों से विवाद बढ़ने पर आये दो लोगों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की. रात्रि में हवाई फायरिंग को लेकर आसपास का माहौल तनावग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार पुल में मछली मारने का कार्य चल रहा है.
इस दौरान दो लोग आये और मछली मारने वाले से किसी बात को लेकर नोक-झाेंक करने लगे. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी. सूत्रों की माने तो वर्चस्व दिखाने को लेकर फायरिंग की गयी है. सूचना के बाद मौके पर नगर थाना प्रभारी आर मिंज ने गश्ती दल को भेजा और मामले की जांच की. श्री मिंज ने बताया कि तालाब में मछली मारने को लेकर विवाद बढ़ने पर दो राउंड हवाई फायरिंग की गयी है. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है. मामले को गंभीरता से लेकर जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




