पत्थर व्यवसायी संघ ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा

साहिबगंज : जिला पत्थर व्यवसायी संघ व समाजिक कार्यकर्ता ने शनिवार को स्थानीय मुनीलाल घाट से स्टीमर के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण किया. सदर प्रखंड के किशन प्रसाद, चासा टोली, मुशहरी टोला, मखमलपुर, लालबथानी क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित 1000 लोगों के मदद के लिए खाने की सामग्री […]
साहिबगंज : जिला पत्थर व्यवसायी संघ व समाजिक कार्यकर्ता ने शनिवार को स्थानीय मुनीलाल घाट से स्टीमर के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण किया. सदर प्रखंड के किशन प्रसाद, चासा टोली, मुशहरी टोला, मखमलपुर, लालबथानी क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित 1000 लोगों के मदद के लिए खाने की सामग्री चूड़ा, मुढ़ी, मिनरल वाटर, पॉवरोटी, चनाचूर, विस्तृत, सोहाली, कचौड़ी, ओआरएस, मिठाई व दवाई का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच बांटे. वहीं हर संभव मदद का भरोसा दिया. चारो ओर पानी में डबू लोगों को रात बिताने में काफी परेशानी हो रही है.
लोगों के प्रत्येक साल आपदा से जूझना पड़ता है. सुशील भरतिया ने कहा कि जहां लोग बाढ़ के पानी में छप्पर पर शरण लिया है. वहीं काफी परेशानी हो रही है. इस मौके पर डीआरडए निदेशक श्रीपति गिरि, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, वाईएस रेड्डी,सुशील भरतिया, कन्हैया खुडानिया, पुटुस ओझा, वेदुप्रकाश, गोपाल खुडानिया, अब्दुला, राकेश कुमार, बंसी कुमार, ओम जयसवाल, शंभू जजोदिया, जगदीश नरसरिया, रामानंद साह, महेंद्र पोदार, सुनील यादव, श्याम इंदर मिश्रा सहित कई पत्थर व्यवसायी संघ व समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




