संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट रहने का आदेश

Updated at : 12 Jul 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट रहने का आदेश

साहिबगंज : पूरे देश हो रही भारी बारिश को देखते हुये आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. यह बातें उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने कही. श्री सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से बारिश देश के कई हिस्सों में तबाही मचा रखी है. साहिबगंज जिला पूरे झारखंड […]

विज्ञापन

साहिबगंज : पूरे देश हो रही भारी बारिश को देखते हुये आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. यह बातें उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने कही. श्री सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से बारिश देश के कई हिस्सों में तबाही मचा रखी है. साहिबगंज जिला पूरे झारखंड में एक मात्र जिला है जिससे होकर गंगा का प्रवाह है. साहिबगंज में गंगा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि पिछले दो वर्षों से यहां बाढ़ नहीं आयी है. लेकिन एहतियात के तौर पर आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवा,

गोताखोर, नाव, खाद्यान एवं पशुओं के चारा का इंतजाम रखा गया है. इस परिस्थिति में ज्यादातर डायरिया, मलेरिया और संर्प दंश की दवा की जरूरत होती है. इसलिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि ऐसे आपातकालीन दवाओं को सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र में रखा जाये. नाविकों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है. जैसे ही किसी भी पंचायत या गांव में पानी घुसने की सूचना मिलती है, हमारी टीम उस और रवाना होगी. युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू कर देंगे. जिला प्रशासन का यह प्रयास होगा कि यदि बाढ़ की त्रासदी जिले में आये तो किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हो. हालांकि अभी गंगा का जल खतरे के निशान से काफी नीचे है. लेकिन केंद्रीय जल आयोग की टीम बाढ़ की आशंका जता चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola