गंगा सप्तमी 2026 कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Apr 2026 11:18 AM
गंगा सप्तमी की सांकेतिक तस्वीर (एआई द्वारा निर्मित)
Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी 23 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. गंगा नदी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और पूजनीय नदियों में से एक माना गया है. इस दिन भक्त विशेष रूप से गंगा नदी में स्नान कर अर्घ्य देते हैं.
Ganga Saptami 2026: हिंदू धर्म में मां गंगा को मोक्षदायिनी और पापनाशिनी माना गया है. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ‘गंगा सप्तमी’ के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, इसलिए इसे ‘गंगा जयंती’ भी कहा जाता है.
गंगा सप्तमी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा सप्तमी 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी.
- सप्तमी तिथि का आरंभ: 22 अप्रैल 2026, रात 10:49 बजे से
- सप्तमी तिथि का समापन: 23 अप्रैल 2026, रात 08:49 बजे तक
- गंगा पूजन (मध्याह्न) मुहूर्त: सुबह 11:01 से दोपहर 01:38 तक
उदय तिथि (सूर्योदय के समय तिथि) की मान्यता के कारण व्रत और पूजा का विधान 23 अप्रैल को ही किया जाएगा.
गंगा सप्तमी का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगीरथ के तप से प्रसन्न होकर मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं, तो उनके वेग को भगवान शिव ने अपनी जटाओं में समाहित कर लिया. बाद में जब ऋषि जह्नु तपस्या कर रहे थे, तो गंगा का प्रवाह उनके आश्रम को बहा ले गया. इससे क्रोधित होकर ऋषि जह्नु ने गंगा के पूरे जल को पी लिया. भगीरथ और देवताओं के अनुरोध पर ऋषि ने अपने कान से गंगा को पुनः मुक्त किया. जिस दिन यह घटना हुई, वह वैशाख शुक्ल सप्तमी थी. इसीलिए इसे जाह्नु सप्तमी भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है. यह दिन पितरों की शांति और तर्पण के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है.
पूजा विधि और नियम
इस दिन सबसे पहले सुबह उठकर गंगा नदी में स्नान करें. यदि संभव न हो, तो घर पर नहाने के पानी में ‘गंगाजल’ मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर मां गंगा को अर्घ्य दें. धूप, दीप और फूल गंगा मां को अर्पित करें. इस दौरान “ॐ नमो भगवती ह्रीं श्रीं हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे मां पाय पाय स्वाहा” मंत्र का जाप करना शुभ होता है. इस दिन सत्तू, घड़ा, पंखा या मौसमी फलों का दान करना विशेष फलदायी माना गया है.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










