अस्पताल के एमसीएच में जेनरेटर नहीं चलाने पर हंगामा

Updated at : 12 Jul 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल के एमसीएच में जेनरेटर नहीं चलाने पर हंगामा

भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध जेनरेटर के सहारे हो रहा था प्रसव, हंगामा के बाद चालू हुआ जेनरेटर साहिबगंज : पुराने सदर अस्पताल के एमसीएच में रविवार रात आठ बजे बिजली कटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बारिश होने के क्रम में अस्पताल का […]

विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

जेनरेटर के सहारे हो रहा था प्रसव, हंगामा के बाद चालू हुआ जेनरेटर
साहिबगंज : पुराने सदर अस्पताल के एमसीएच में रविवार रात आठ बजे बिजली कटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बारिश होने के क्रम में अस्पताल का विद्युत आपूर्ति बाधित थी. इसी बीच एक महिला का प्रसव मोमबत्ती के सहारे करने की जानकारी मिली. जेनरेटर नहीं चलाने की बात को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंच कर हंगामा करने लगे.
साथ ही दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे. इसी बीच अस्पताल परिसर में ही प्रभारी सीएस अम्बिका प्रसाद मंडल से मुलाकात कर वस्तु स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने लापरवाह कर्मी पर कार्रवाई का भरोसा दिया. बाद में जेनरेटर चला कर प्रसव कराया गया.. मौके पर डीपीएम राजीव कुमार, भगवान राय समेत कई कार्यकर्ता व कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola