बढ़ रही मलेरिया मरीजों की संख्या

Updated at : 07 Jul 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ रही मलेरिया मरीजों की संख्या

प्रकोप. जिले के विभिन्न अस्पतालों में दर्जन भर से ज्यादा लोग इलाजरत साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में मलेरिया का कहर जारी है. मलेरिया पीड़ितों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि दर्जनों लोग जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल सहित सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों […]

विज्ञापन

प्रकोप. जिले के विभिन्न अस्पतालों में दर्जन भर से ज्यादा लोग इलाजरत

साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में मलेरिया का कहर जारी है. मलेरिया पीड़ितों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि दर्जनों लोग जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल सहित सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भरती हो रहे हैं. वहीं बुधवार को 15 से 20 मलेरिया पीड़ित जिला सदर अस्पताल में इलाजरत थे.
कहते हैं डीएस : जिला सदर अस्पताल के डीएस डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि जिला सदर अस्पताल में निश्चित तौर पर मलेरिया पीड़ितों की संख्या में वृद्धि हुई है. लेकिन मरीज व परिजनों को संयम बरतने की जरूरत है. मलेरिया रोग का सभी प्रकार की दवा उपलब्ध है. किसी प्रकार की कोई चिंता का विषय नहीं है.
प्रखंड क्षेत्रों में भी मलेरिया का प्रकोप बढ़ा, सीएचसी मलेरिया रोगियों से पटा
सोने समय मच्छरदानी का उपयोग करें
बरतन, टायर सहित अन्य सामानों में जल जमाव न होने दें
कूलर का पानी प्रतिदिन बदलें
घरों के आसपास जल जमाव न होने दें अगर जल जमाव हो तो केरोसिन तेल का छिड़काव करें
बुखार होने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर इलाज शुरू करवाएं.
आसपास रखें का एरिया रखें साफ सुथरा
मलेरिया से बचने के लिए लोग आस पास का एरिया साफ सुथरा रखें. गंदगी तनिक भी ना हो. गंदगी रहने से ही मच्छर पनपते हैं और मच्छरों से ही मलेरिया होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola