पांच बच्चे गड्ढे में डूबे, एक की मौत

धनवार प्रखंड के कोड़ाडीह गांव की घटना धनवार के कोड़ाडीह में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे 8-10 बच्चे साथ में खेल रहे थे. इसी दौरान गांव के एक पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय अलाउद्दीन उर्फ गोलू (पिता सरफराज अंसारी) की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने चार बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया. बताया जाता […]
धनवार प्रखंड के कोड़ाडीह गांव की घटना
धनवार के कोड़ाडीह में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे 8-10 बच्चे साथ में खेल रहे थे. इसी दौरान गांव के एक पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय अलाउद्दीन उर्फ गोलू (पिता सरफराज अंसारी) की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने चार बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया. बताया जाता है कि रविवार को हुई झमाझम बारिश में गड्ढा पानी से लबालब भर गया था. सोमवार को खेल-खेल में पांच बच्चे पानी में उतर गये.
उन्हें डूबते देख बाहर खड़े बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसपर ग्रामीण जुटे और डूबे बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गोलू दम तोड़ चुका था. ग्रामीणों ने गड्ढे से पांच वर्षीय सहबुल (पिता मो खजामुद्दीन), तीन वर्षीय समील रजा (पिता मो खजामुद्दीन), दो वर्षीय शाहीदा प्रवीण (पिता मो खजामुद्दीन) व दो वर्षीय साहिला परवीण को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना की सूचना धनवार थाना को नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




