बेटी की शादी से पहले दर-दर भटक रही मां, बोली- गैस सिलिंडर नहीं मिला तो कैसे जलेगा चूल्हा?

Updated:
विज्ञापन
बेटी की शादी से पहले दर-दर भटक रही मां, बोली- गैस सिलिंडर नहीं मिला तो कैसे जलेगा चूल्हा?

Bihar LPG Crisis: बेटी की शादी की सारी तैयारियां पूरी हैं, लेकिन भागलपुर की एक मां गैस सिलिंडर की कमी से परेशान है. 17 अप्रैल को होने वाली शादी से पहले वह प्रशासन से गुहार लगा रही है- ‘अगर गैस नहीं मिला, तो मेहमानों के लिए खाना कैसे बनेगा?’

विज्ञापन

Bihar LPG Crisis: हर मां का सपना होता है कि वह अपनी बेटी की शादी पूरे सम्मान और खुशियों के साथ करे. लेकिन भागलपुर की सुनिता देवी के लिए यह सपना अब चिंता में बदलता जा रहा है. उनकी बेटी की शादी 17 अप्रैल को तय है और घर में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, लेकिन गैस सिलिंडर की कमी ने पूरे परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

‘मेहमान आएंगे, खाना कैसे बनेगा?’

अम्बई मारुफचक की रहने वाली सुनिता देवी बताती हैं कि घर में घरेलू गैस कनेक्शन तो है, लेकिन शादी जैसे बड़े आयोजन के लिए वह पर्याप्त नहीं है. उन्हें कम से कम चार कमर्शियल सिलिंडर की जरूरत है, लेकिन गैस एजेंसी से जवाब मिल रहा है कि सिलिंडर उपलब्ध नहीं है.

सुनिता देवी कहती हैं, ‘मेहमान आएंगे, लेकिन चूल्हा कैसे जलेगा? इतने लोगों के लिए खाना कैसे बनेगा?’ उनकी आवाज में एक मां की बेबसी साफ झलकती है.

सारी तैयारी पूरी, एक कमी भारी

शादी के लिए कपड़े तैयार हैं, रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजा जा चुका है और घर भी सज चुका है. हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पूरी कर ली गई है. इसके बावजूद गैस सिलिंडर की कमी ने सारी खुशियों पर सवाल खड़ा कर दिया है.

‘अगर मेहमानों के सामने खाना नहीं बन पाया, तो समाज में क्या इज्जत रह जाएगी,’ यह कहते हुए उनकी आंखें भर आती हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन से लगाई उम्मीद

इस परेशानी से जूझ रही सुनिता देवी ने अब जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने जिला पदाधिकारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर उचित मूल्य पर कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि महिला का आवेदन विभाग को भेजा जाएगा और वरीय अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: खुशखबरी! बिहार के 4 लाख घरों में जल्द पहुंचेगी PNG गैस, 6 कंपनियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन