खुशखबरी! बिहार के 4 लाख घरों में जल्द पहुंचेगी PNG गैस, 6 कंपनियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Updated at : 08 Apr 2026 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
png connection latest news

पीएनजी की तस्वीर

LPG Crisis In Bihar: बिहार में अब रसोई गैस के लिए सिलिंडर पर निर्भरता धीरे-धीरे कम होने जा रही है. राज्य सरकार तेजी से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन का दायरा बढ़ा रही है, जिससे आने वाले महीनों में लाखों घरों को सीधी गैस सप्लाई मिलेगी.

विज्ञापन

LPG Crisis In Bihar: बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को लेकर सरकार ने रफ्तार तेज कर दी है. वर्तमान में राज्य के 99,346 घरों में PNG कनेक्शन चालू है, जबकि 55,025 घर कनेक्शन के लिए तैयार हैं. इसके अलावा 3.39 लाख घरों तक गैस पहुंचाने के लिए आधारभूत संरचना तैयार हो चुकी है. सरकार के मुताबिक, अगले कुछ महीनों में करीब 4 लाख घरों को PNG कनेक्शन मिलने की संभावना है.

हर जिले में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

राज्य सरकार ने साफ किया है कि बिहार में घरेलू गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है. खासतौर पर शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि जरूरतमंद परिवारों को कमर्शियल गैस सिलिंडर की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. साथ ही, जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि उपलब्धता के अनुसार हर परिवार तक गैस सिलिंडर पहुंचाया जाए.

कौन-सी कंपनी किस जिले में दे रही कनेक्शन

केंद्र सरकार ने बिहार के सभी 38 जिलों में PNG और CNG वितरण के लिए 6 तेल कंपनियों को अधिकृत किया है.

  • पटना- गेल (GAIL)
  • बांका- हिंदुस्तान पेट्रोलियम
  • बेगूसराय- थिंक गैस
  • गया और नालंदा- इंडियन ऑयल-अदाणी गैस
  • दरभंगा समेत 10 जिले- बीपीसीएल
  • शेष 24 जिले- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL)

PNG कनेक्शन की रफ्तार में बड़ा उछाल

पिछले साल तक जहां हर महीने 3,000 से 3,500 कनेक्शन दिए जा रहे थे, वहीं मार्च 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 8,000 कनेक्शन प्रति माह हो गया है. फिलहाल 17 जिलों में पाइपलाइन के जरिए गैस सप्लाई शुरू हो चुकी है.

अब ऐप से होगा KYC, घर बैठे मिलेगी सुविधा

सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए KYC प्रक्रिया को आसान बना दिया है. अब गैस उपभोक्ता मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे KYC कर सकते हैं. इसके अलावा, गैस सिलिंडर की बुकिंग के 3-4 दिनों के भीतर होम डिलीवरी भी सुनिश्चित की जा रही है.

कालाबाजारी पर सख्ती, हजारों निरीक्षण

गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए राज्यभर में लगातार छापेमारी चल रही है। अब तक 25,560 निरीक्षण किए गए. 1662 सिलिंडर जब्त किया गया. वहीं 114 FIR भी दर्ज किया गया.

Also Read: बिहार में कब तक बन सकती है नई सरकार? दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, नीतीश 14 को कर सकते हैं रिजाइन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन