लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

साहिबगंज : सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को अपराध गोष्ठी हुई. इसमें नगर थाना प्रभारी सह सदर पुलिस निरीक्षक आरआर मिंज ने अपने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलें को त्वरित गति से निबटायें. साथ ही साथ कुर्की-जब्ती जैसे मामलों पर गंभीरता से लें और कार्रवाई करें. वहीं उन्होंने […]
साहिबगंज : सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को अपराध गोष्ठी हुई. इसमें नगर थाना प्रभारी सह सदर पुलिस निरीक्षक आरआर मिंज ने अपने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलें को त्वरित गति से निबटायें. साथ ही साथ कुर्की-जब्ती जैसे मामलों पर गंभीरता से लें और कार्रवाई करें. वहीं उन्होंने आगामी दिनों होने वाली मुसलिम समुदाय का महा पर्व ईद उल फितर पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी चंदन कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी ऋषिकेश राय सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




