52 हजार किसानों को मिलेगी फसल बीमा राशि

Updated at : 04 Jul 2016 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
52 हजार किसानों को मिलेगी फसल बीमा राशि

डोभा निर्माण करनेवाले लाभुकों का भी होगा फसल बीमा 297 रुपये प्रति एकड़ पर मिलेगी 14,820 बीमा राशि जिले के 142 लैंपस के माध्यम से पूरा होगा जिले का लक्ष्य जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा बहुत कम प्रीमियम पर पायेंगे क्षतिपूर्ति राशि साहिबगंज : जिला सहकारिता पदाधिकारी एजी कुजूर ने बताया कि बहुत कम प्रीमियम […]

विज्ञापन

डोभा निर्माण करनेवाले लाभुकों का भी होगा फसल बीमा

297 रुपये प्रति एकड़ पर मिलेगी 14,820 बीमा राशि
जिले के 142 लैंपस के माध्यम से पूरा होगा जिले का लक्ष्य
जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा बहुत कम प्रीमियम पर पायेंगे क्षतिपूर्ति राशि
साहिबगंज : जिला सहकारिता पदाधिकारी एजी कुजूर ने बताया कि बहुत कम प्रीमियम पर किसान फसल क्षतिपूर्ति की राशि ले सकते हैं. अगहनी धान व भदई मक्का की फसल की क्षति पर 52 हजार किसानों को बीमा देने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि डोभा निर्माण करनेवाले लाभुकों को भी फसल बीमा का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि अगहनी धान के एक एकड़ के लिए बीमा राशि 14,820 रुपये तय की गयी है. इसके लिए किसानों को केवल 297 रुपये देना है. जबकि भदई मक्का के लिए बीमा राशि एक एकड़ के लिए 11,860 रुपये तय की गयी है.
इसके लिए किसानों को 238 रूपये देना है. जिले के 52 हजार किसानों को बीमा का लाभ देना है. जिले के सभी 142 लैंपस के माध्यम से लक्ष्य पूरा करने पर बैठक में चर्चा की गयी है. अब तक जिले में छह हजार गैर ऋणि किसानों का बीमा हो गया है. उपायुक्त फसल बीमा अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष है. उनके द्वारा डोभा निर्माण के लाभुकां का भी बीमा कराया जाना है. सभी नौ प्रखंड के बीटीएम व एटीएम सहित कृषक मित्रों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा का लक्ष्य दिया गया है. इसे पूरा करने का जिम्मा जिला कृषि पदाधिकारी को सौंपा गया है. कार्य प्रगति पर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola