बरहेट के भागाबांध से बोलेरो की चोरी

Updated at : 03 Jul 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
बरहेट के भागाबांध से बोलेरो की चोरी

बरहरवा : बरहेट थाना क्षेत्र के भागाबांध से शुक्रवार रात सफेद रंग की बोलेरो संख्या जेएच 18 डी 5633 की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. इस मामले में थाना में शिकायत की गयी है. बाेलेरा कदमा के सलमान अंसारी व भागाबांध के अमजद अंसारी की है. अमजद शुक्रवार रात 10 बजे साहिबगंज से वापस […]

विज्ञापन

बरहरवा : बरहेट थाना क्षेत्र के भागाबांध से शुक्रवार रात सफेद रंग की बोलेरो संख्या जेएच 18 डी 5633 की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. इस मामले में थाना में शिकायत की गयी है. बाेलेरा कदमा के सलमान अंसारी व भागाबांध के अमजद अंसारी की है. अमजद शुक्रवार रात 10 बजे साहिबगंज से वापस लौटकर बोलेरो को घर के पास खड़ा कर दिया.

रात दो बजे के आसपास उठा और देखा को गाड़ी गायब थी. रात में ही काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. बताया कि गाड़ी को पूरी तरह से लॉक कर दिया था. बावजूद चोरों ने चोरी कर ली. मामले को लेकर बरहेट थाना पुलिस से शिकायत की गयी.

बरहेट थाना प्रभारी से चोरी की घटना की जानकारी ली जा रही है. क्षेत्र में अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जायेगी.
पी मुरूगन, साहिबगंज एसपी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola