याद किये गये अमर शहीद सिदो कान्हू
Updated at : 01 Jul 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

161 वां हूल दिवस. पाकुड़ जिले में विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, शहीदों के नाम लगे नारे पाकुड़ : 161वें हूल दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा रैली निकाली गयी. आदिवासी कल्याण बालक/बालिका छात्रावास के छात्राओं ने गुरुवार को केकेएम कॉलेज परिसर से रैली निकाल कर पूरे शहर का भ्रमण किया. रैली के दौरान छात्रों ने […]
विज्ञापन
161 वां हूल दिवस. पाकुड़ जिले में विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, शहीदों के नाम लगे नारे
पाकुड़ : 161वें हूल दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा रैली निकाली गयी. आदिवासी कल्याण बालक/बालिका छात्रावास के छात्राओं ने गुरुवार को केकेएम कॉलेज परिसर से रैली निकाल कर पूरे शहर का भ्रमण किया. रैली के दौरान छात्रों ने अमर शहीद सिदो-कान्हू की झांकी निकाल कर लोगों को शोषण व अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने को लेकर जागरूक भी किया. रैली पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सिदो-कान्हू पार्क पहुंच कर बारी-बारी से उन दोनों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. रैली का नेतृत्व निर्मल मुर्मू, बिहारी हांसदा व जिवोन मरांडी ने किया. मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने उपस्थित लोगों को अमर शहीद सिदो कान्हू के त्याग, बलिदान व शौर्य की गाथा सुनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




