भोगनाडीह के लिए रवाना हुए झाविमो कार्यकर्ता
Updated at : 30 Jun 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

पचकठिया से 9. 30 बजे निकलेगा बाइक जुलूस साहिबगंज : झाविमो ने भी भोगनाडीह में हूल दिवस के मौके पर कार्यक्रम की तैयारी कर ली है. टाइम टू टाइम कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने को लेकर शहर के मछुआ सोसाइटी में मंगलवार को झारखंड विकास मोरचा की जिला इकाई कोर कमेटी की बैठक सुनील […]
विज्ञापन
पचकठिया से 9. 30 बजे निकलेगा बाइक जुलूस
साहिबगंज : झाविमो ने भी भोगनाडीह में हूल दिवस के मौके पर कार्यक्रम की तैयारी कर ली है. टाइम टू टाइम कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने को लेकर शहर के मछुआ सोसाइटी में मंगलवार को झारखंड विकास मोरचा की जिला इकाई कोर कमेटी की बैठक सुनील ओझा की अध्यक्षता में हुई. इसमें हूल दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. कमेटी हजारों कार्यकर्ता सुबह 8 बजे भोगनाडीह प्रस्थान करेंगे और 9.30 बजे पचकठिया पहुंचेंगे. वहां से बाइक रैली निकाल 10 बजे भोगनाडीह रवाना होंगे. बैठक में डा मो शोएब अंसारी, कुंदन साह, जिला महासचीव दिलीप गुप्ता, प्रकाश कुमार, शंकर यादव , अनिल यादव समेत कई कार्यकर्ता रवाना होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




