दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन पटना में होगा अंतिम संस्कार

साहिबगंज : सदर इंस्पेक्टर अजीत कुमार का निधन बुधवार दोपहर 3:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से हो गया. सोमवार रात उनके सीने में दर्द उठा. परिजन व स्थानीय जवानों की मदद से इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया. बुधवार को दर्द बढ़ने पर बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था […]
साहिबगंज : सदर इंस्पेक्टर अजीत कुमार का निधन बुधवार दोपहर 3:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से हो गया. सोमवार रात उनके सीने में दर्द उठा. परिजन व स्थानीय जवानों की मदद से इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया. बुधवार को दर्द बढ़ने पर बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था कि किउल के समीप उनका निधन हो गया. वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र राकेश रंजन व अमित छोड़ गये हैं.
एक बेटा बेंगलुरु में इंजीनियरिंग तथा दूसरा दिल्ली में कंसलटेंट की पढ़ाई कर रहे हैं. परिजन अपने साथ पटना के महेंद्रू स्थित घर ले गये हैं. वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. अजीत कुमार 15 मई 2015 को इंस्पेक्टर सदर थाना के इंस्पेक्टर के पद पर योगदान दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




