दुर्घटना में नौ घायल, दो रेफर

कांदर गांव के निकट हुई घटना घायल लोग जमाई धोती रिवाज को लेकर जा रहे थे साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के कांदर गांव के निकट सोमवार की रात्रि तेज रफ्तार से जा रहा टेंपो पलट गया. जिसमें नौ सवारी घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना से पुलिस बल घटना स्थल […]
कांदर गांव के निकट हुई घटना
घायल लोग जमाई धोती रिवाज को लेकर जा रहे थे
साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के कांदर गांव के निकट सोमवार की रात्रि तेज रफ्तार से जा रहा टेंपो पलट गया. जिसमें नौ सवारी घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए बोरियो अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में घटना स्थल पर उपस्थित सअनि बसंत तिर्की ने बताया कि टेंपो दुर्घटना में कुल नौ लोग घायल हुए हैं. सभी को बोरियो अस्पताल में भरती कराया गया है. जिस में दो लोग भागरती सोरेन व जितन मुर्मू की हालत गंभीर है. उन्हें रेफर किया गया है.
शादी की रस्म अदा करने जा रहे थे लोग
सोमवार की शाम सभी घायल लोग गुणी चुनी गांव से शादी की रस्म अदा करने के लिए चटरम गांव जाना था. मालूम हो कि आदिवासी रीति-रिवाज में शादी के पूर्व जमाई धोती का रस्म अदा किया जाता है. उसी रस्म के लिए निकले थे. लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




