साहिबगंज में ट्रेन से कट कर दो महिला की मौत

Updated at : 26 Jun 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज में ट्रेन से कट कर दो महिला की मौत

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज-करमटोला रेलवे स्टेशन के बीच अंबाडीहा गांव के पास शनिवार की सुबह 7:30 बजे डाउन भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महादेवगंज मुसलिम टोला की दो महिला की मौत हो गयी. दोनों का शव क्षत विक्षत हो गया. मृतका आमना बीबी के पति मजरूल अंसारी ने बताया […]

विज्ञापन

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज-करमटोला रेलवे स्टेशन के बीच अंबाडीहा गांव के पास शनिवार की सुबह 7:30 बजे डाउन भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महादेवगंज मुसलिम टोला की दो महिला की मौत हो गयी. दोनों का शव क्षत विक्षत हो गया. मृतका आमना बीबी के पति मजरूल अंसारी ने बताया कि आमना बीबी (55 वर्ष) व पचिया बीबी (45 वर्ष) दोनों बकरी को खिलाने के लिए पत्ता लाने के लिए जा रही थी.

दोनों जब रेलवे लाइन पार कर रही थी उसी समय डाउन से कटुआ पैसेंजर व अप लाइन पर साहिबगंज-जमालपुर लोकल ट्रेन आ गयी और यह दुर्घटना हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी. लोगों ने जीआरपी के आने के पूर्व ही दोनों मृतक महिला का शव को खाट पर उठा कर उनके घर लेकर चले गये. घटना के दो घंटे बाद जीआरपी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन उन्हें वहां पर महिला की शव नहीं मिला. बहरहाल मुसलिम टोला में मातमी सन्नाटा पसरा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola