राजमहल के तीन मजदूरों को कलीयाचक में बनाया बंधक
Updated at : 21 Jun 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

तीनों मजदूरों में नीलकोठी निवासी रवि हरिजन, सपन ढोली, छोटू ढोली मजदूरी करने दलाल के साथ जा रहे थे मुंबई पश्चिम बंगाल के कलीयाचक में दूसरे दलाल ने बनाया बंधक परिजनों राजमहल पुलिस से की मुक्त कराने की गुहार राजमहल इंस्पेक्टर कर रहे मामले की जांच राजमहल : राजमहल के तीन मजदूर के पश्चिम बंगाल […]
विज्ञापन
तीनों मजदूरों में नीलकोठी निवासी रवि हरिजन, सपन ढोली, छोटू ढोली
मजदूरी करने दलाल के साथ जा रहे थे मुंबई
पश्चिम बंगाल के कलीयाचक में दूसरे दलाल ने बनाया बंधक
परिजनों राजमहल पुलिस से की मुक्त कराने की गुहार
राजमहल इंस्पेक्टर कर रहे मामले की जांच
राजमहल : राजमहल के तीन मजदूर के पश्चिम बंगाल के कलीयाचक में दलाल द्वारा बंधक बना लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में मजदूरों के परिजनों पे राजमहल थाना में आवदेन देकर मजदूरों को मुक्त कराने की गुहार लगायी है. राजमहल शहर के नीलकोठी निवासी रवि हरिजन, सपन ढोली, छोटू ढोली स्थानीय दलाल जाकीर के साथ मुंबई मजदूरी करने जा रहा था. इसी दौरान पश्चिम बंगाल के कलीयाचक में एक दूसरे दलाल ने तीनों मजदूरों को बंधक बना लिया. इसके बाद मजदूरों के किसी तरह फोन से परिजनों को बंधक बनाये जाने की सूचना दी.
इसके बाद परिजनों ने उक्त तीनों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं लगा. इससे परेशान परिजन राजमहल थाना पहुंचे. यहां मजदूरों को मुक्त करने को लेकर आवेदन दिया. आवेदन में मजदूरों को मुक्त कराने की गुहार लगायी है. इधर राजमहल डीएसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि राजमहल इंस्पेक्टर को मामले की जांच करने के लिये नियुक्त किया गया है. जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




