तीन बोरा चावल व किताब बरामद

Updated at : 18 Jun 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बोरा चावल व किताब बरामद

मिर्जाचौकी में शिक्षक के घर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस जुटी जांच में मंडरो : मिर्जाचौकी थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मध्य विद्यालय आशनबोना के शिक्षिका मंजुला देवी के घर महादेववरण स्थित पुलिस ने छापामारी करते हुए तीन बोरा चावल एवं कुछ किताबें बरामद की है. जानकारी के […]

विज्ञापन

मिर्जाचौकी में शिक्षक के घर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस जुटी जांच में
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मध्य विद्यालय आशनबोना के शिक्षिका मंजुला देवी के घर महादेववरण स्थित पुलिस ने छापामारी करते हुए तीन बोरा चावल एवं कुछ किताबें बरामद की है. जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी थाना के सअनि विजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षिका के घर छापामारी किया. साथ में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी भी उपस्थित थे. सभी बरामद समान को पुलिस थाना लायी है.
क्या कहते हैं बीइइओ
बीइइओ सर्किल मरांडी का कहना था कि चावल एवं कुछ किताब घर से बरामद हुई है. इसकी जांच की जा रही है. किस परिस्थिति में शिक्षिका ने विद्यालय का सामान घर में रखी थी.
क्या कहती हैं शिक्षिका
शिक्षिका मंजुला देवी का कहना था कि चावल का उठाव 15 जून को किया गया था. अत्यधिक वर्षा होने की वजह से चावल को विद्यालय तक नहीं ले जा सकी. इसलिए घर में रखा हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola