ओडीएफ घोषित होगा साहिबगंज

कार्यक्रम. पांच दिवसीय सीएलटीएस प्रशिक्षण शिविर के समापन पर डीसी बोले साहिबगंज जल्द ही खुले से शौचमुक्त होगा. लेकिन इसमें सभी का सहयोग जरूरी है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. ग्रामीणों को शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित करना है. साहिबगंज […]
कार्यक्रम. पांच दिवसीय सीएलटीएस प्रशिक्षण शिविर के समापन पर डीसी बोले
साहिबगंज जल्द ही खुले से शौचमुक्त होगा. लेकिन इसमें सभी का सहयोग जरूरी है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. ग्रामीणों को शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित करना है.
साहिबगंज : सबके सहयोग से ही जिला खुले में शौच से मुक्त होगा. ये बातें उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने निर्माया हॉल में पीएचइडी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ग्रामीण वोलेंटियर प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में कही. उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत हर गांव में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है.
डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत मिशन मोड में गंगा किनारे के सभी गांवों ओडीएफ किया गया है. इसके लिए बहुत जल्द ही जागरूकता रैली निकाली जायेगी. शौचालय का इस्तेमाल से गांव स्वच्छ होगा और गांव की स्वच्छता से शहर भी स्वच्छ होगा. हमें इस वित्तीय वर्ष में पूरा जिला ओडीएफ करना है. इसके लिए ग्रामीणों को शौचालय बनाने और इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगे. जिला परिषद अध्यक्षा रेणुका मुर्मू ने कहा कि जब कोई भी योजना सफल होता है तो यह मान लेना चाहिए की बेहतर प्रबंधन और बेहतरीन समन्वय का नतीजा सामने आया है.
इसी प्रकार नमामि गंगे का यह प्रशिक्षण इसमें वाटर एड का तकनीकी सहयोग और अदिथि व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सुंदर तालमेल से सफल होगा. इस प्रशिक्षण के मंच संचालक स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम फेज में ग्रामीण क्षेत्रों के 56 वोलेंटियर को पांच दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर जिप अध्यक्षा रेणुका मुर्मू, पीएचइडी के कार्य पालक अभियंता अनिल कुमार,
जिला समन्वयक राजेश सिंह, ब्रजेश कुमार, अदिथि के सुबोध कुमार, सहित दर्जनों प्रतिभागी उपस्थित थे. इसके पूर्व 56 प्रतिभागी को प्रमाण पत्र तथा कल्याणी कुमारी, सत्यप्रकाश, ब्रजेश कुमार, राजेश सिंह को प्रशस्ती पत्र दिया गया. एवं मोमबत्ती जलाकर स्वच्छता की शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




