बिहार सरकार का अल्टीमेटम, शुक्रवार शाम तक काम पर लौटें CO, वरना जाएगी नौकरी

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा
Bihar Government: बिहार में हड़ताल पर बैठे अंचल और राजस्व अधिकारियों को सरकार ने कड़ी चेतावनी दी है. तय समय तक काम पर नहीं लौटे तो नौकरी और प्रमोशन पर असर पड़ेगा. आइये जानते हैं विजय सिन्हा ने क्या कहा?
Bihar Government: बिहार में हड़ताल पर बैठे अंचल और राजस्व अधिकारियों को सरकार ने चेतावनी दे दी है. सरकार ने कहा है कि अगर शुक्रवार शाम तक अधिकारी काम पर वापस नहीं लौटे, तो उनकी नौकरी पर असर पड़ेगा और प्रमोशन के रास्ते भी बंद हो सकते हैं.
छह बार हो चुकी है बैठक
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार लगातार अधिकारियों से बातचीत कर रही है. अब तक छह बार बैठक हो चुकी है. इसमें उनकी समस्याओं को समझने और हल निकालने की कोशिश की गई. विभाग के प्रधान सचिव भी लगातार इस मुद्दे को सुलझाने में लगे हैं.
सरकार का कहना है कि अंचल और राजस्व अधिकारी विभाग का अहम हिस्सा हैं और उनकी समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता है. इसी वजह से देर रात तक बातचीत भी की गई. लेकिन सरकार ने यह भी साफ कर दिया कि जो मांगें नियमों या नीतियों के खिलाफ हैं. उन्हें मानना संभव नहीं है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
गलत उम्मीद में रहना ठीक नहीं- विजय सिन्हा
विजय कुमार सिन्हा ने कुछ लोगों पर दबाव बनाकर राजनीति करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि इससे समस्या का समाधान नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार स्थिर है और आगे भी बनी रहेगी, इसलिए किसी तरह की गलत उम्मीद में रहना ठीक नहीं है.
मंत्री ने कहा कि अभी भी सैकड़ों अधिकारी काम कर रहे हैं. इससे आम लोगों के जरूरी काम रुक नहीं रहे हैं. हजारों मामलों का निपटारा भी इस दौरान किया गया है. अंत में सरकार ने हड़ताली अधिकारियों से अपील की है कि वे बातचीत में सहयोग करें. जल्द काम पर लौटें, ताकि जनता को परेशानी न हो.
इसे भी पढ़ें: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी
बिहार में नई सरकार गठन का संभावित फॉर्मूला जानिए, जल्द खत्म होगा सस्पेंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




