अब पार्लर में नहीं बर्बाद होंगे आपके पैसे, घर पर मौजूद इन चीजों से पाएं सिल्की और शाइनी बाल

घर पर सिल्की और शाइनी बाल कैसे पाएं? Ai image
Hair Care Tips: अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही बालों को हेल्दी, सॉफ्ट और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. सही तरीके से इनका इस्तेमाल करके आप अपने बालों की खूबसूरती को आसानी से निखार सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के.
Hair Care Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसके बाल हमेशा सिल्की, शाइनी और हेल्दी दिखें. अक्सर इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए हम पार्लर जाते हैं या फिर अगर समय हो तो घर पर ही अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. अगर आपके पास समय और पैसे की कोई कमी नहीं है तो फिर ठीक है, लेकिन अगर आपके लिए हर हफ्ते पार्लर में पैसे खर्च करना संभव नहीं है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको घर पर ही मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल करके आप घर पर ही बालों को पार्लर जैसा ग्लो दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से.
नारियल तेल से पाएं डीप नरिशमेंट
नारियल तेल को हमेशा से बालों के लिए एक वरदान की तरह माना जाता है. इसमें जो न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं वे बालों की जड़ों के अंदर तक जाकर उन्हें मजबूती देने का काम करते हैं. हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार हल्के गुनगुने नारियल तेल से मसाज करके आप अपने बालों को सॉफ्ट और शाइनी बना सकते हैं. अगर आपके बाल ड्राई हैं तो आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान
एलोवेरा जेल से आएगी नैचुरल शाइन
आपके बालों के लिए एलोवेरा जेल भी काफी फायदेमंद होता है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपके स्कैल्प को ठंडक मिलती है और डैंड्रफ की प्रॉब्लम भी कम होने लगती है. फ्रेश एलोवेरा को काट लें और इससे निकलने वाले जेल को डायरेक्टली अपने स्कैल्प पर लगा लें. आधे घंटे के लिए छोड़ दें और इसका बाद बालों को धो लें. रेगुलर इसके इस्तेमाल से आपके बाल स्मूद और शाइनी बनते हैं, वह भी पार्लर जाए बिना.
दही से मिलेगा सिल्की टेक्सचर
फ्रिज में रखा दही आपके बालों को डीप कंडीशनिंग देने में मदद करता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन्स आपके बालों को सॉफ्ट और स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते हैं. आपको दही को अपने बालों पर डायरेक्टली लगा लेना है और इसे आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. इसके इस्तेमाल से आपके बालों की रफनेस खत्म होती है और उसे एक नेचुरल शाइन भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद ये 4 चीजें बना सकती हैं आपके बालों को खूबसूरत और मजबूत, खुद ट्राय करें और देखें फर्क
अंडा देगा प्रोटीन का जबरदस्त बूस्ट
अगर आप अपने बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट देना चाहते हैं, तो आपको अंडे का इस्तेमाल करना चाहिए। अंडा आपके बालों को अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ ही उसे टूटने से भी बचाता है. एक अंडा लें और उसे अच्छी तरह से फेंटकर अपने बालों में लगा लें. इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और बाद में अच्छी तरह से धो लें. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके बालों को नयी लाइफ मिलेगी और वह ज्यादा शाइनी भी दिखने लगेंगे.
कैसे करें इनका इस्तेमाल?
इस आर्टिकल में हमने आपको जिन चीजों के बारे में भी बताया है, उनका इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार करना ही आपके लिए काफी है. इन चीजों का इस्तेमाल करने के बाद आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि अपने बालों को ज्यादा गर्म पानी से न धोएं और न ही ज्यादा केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. इसके अलावा आपको हीट स्टाइलिंग टूल्स का भी इस्तेमाल कम से कम करना है.
यह भी पढ़ें: काफी कम लोग जानते हैं ये हेयर केयर सीक्रेट्स, हेल्दी और स्मूद बालों के लिए आप भी जरूर जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




