काफी कम लोग जानते हैं ये हेयर केयर सीक्रेट्स, हेल्दी और स्मूद बालों के लिए आप भी जरूर जानें

Updated at : 05 Apr 2026 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
secret hair care tips

सीक्रिट हेयर केयर टिप्स AI image

Hair Care Tips: अगर आप बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के अपने बालों को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान आदतें ही बड़ा फर्क ला सकती हैं. सही तरीके अपनाकर आप बालों की मजबूती, शाइन और हेल्थ को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं, बस जरूरत है थोड़ी समझदारी की.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसके बाल हमेशा ही लंबे, घने और खूबसूरत बने रहें. अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए अक्सर हम महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स हमारे काम तो आते हैं लेकिन कई बार इनकी वजह से सिर्फ हमारे समय और पैसों की सिर्फ बर्बादी ही होती है. अगर आप भी अपने समय और पैसों की बर्बादी नहीं चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे लेकिन काम के सीक्रेट्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों की क्वालिटी में काफी बदलाव ला सकते हैं. ये कुछ ऐसे सीक्रेट्स हैं जिनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं.

बाल धोने का सही तरीका भी जरूरी

अक्सर हम बालों को सिर्फ शैंपू लगाकर ही धो लेते हैं. यह बिलकुल भी सही तरीका नहीं है. अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको शैंपू करने का सही तरीका अपनाना चाहिए. शैंपू करने से पहले बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह गीला कर लें. इसके बाद शैंपू को डायरेक्टली अपने सिर पर लगाने की बजाय पानी में मिक्स करके लगाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो शैंपू बराबर तरीके से पूरे बालों पर फैलता है वे डैमेज भी कम होते हैं. शैंपू करने के बाद अपने बालों पर कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें. आपको इसे सिर्फ बालों की लंबाई में ही लगाना है, स्कैल्प पर भूलकर भी नहीं.

यह भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले बाल हो गए खराब? ये 4 ट्रिक्स मिनटों में बदल देंगे आपका लुक

गीले बालों में कंघी करने से बचें

जब आपके बाल गीले होते हैं वे काफी ज्यादा कमजोर होते हैं और जल्दी टूट भी जाते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि आपको बालों को धोने के बाद कभी भी कंघी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कंघी करने से पहले बालों को हल्का सुखा लें और उसके बाद एक चौड़े दांतों वाले कंघी का इस्तेमाल करें. आपकी यह आदत बालों को टूटने और झड़ने से बचाते हैं.

तेल लगाने का सही समय भी जरूरी

काफी लोगों का ऐसा मानना होता है कि बालों पर रातभर तेल लगाकर रखना ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार ऐसा ही हो. अगर आपके बाल और स्कैल्प ऑयली हैं तो आपको अपने बालों पर शैंपू करने से 1 या 2 घंटे पहले ही अपने बालों पर तेल लगाना चाहिए. इसके अलावा हल्के हाथों से मसाज भी करें ताकि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से हो सके.

तौलिये से बाल रगड़ना बंद करें

बालों को धोने के बाद आपको उन्हें भूलकर भी तौलिये से जोर-जोर से नहीं रगड़ना चाहिए. आपके बालों के लिए यह काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है. अगर आप गीले बालों को तौलिये से रगड़ते हैं तो वे टूटने लगते हैं और साथ ही फ्रिजी भी हो जाते हैं. बालों को तौलिये से रगड़ने से बेहतर होगा कि आप उन्हें हल्के हाथों से दबाकर पानी सोख लें या फिर एक माइक्रोफाइबर कलोथ का इस्तेमाल करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बाल सॉफ्ट और हेल्दी बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें: हर बार शैंपू के बाद और खराब हो रहे हैं बाल? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola