ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपित पतवा ने किया कोर्ट में सरेंडर

Updated at : 09 Jun 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपित पतवा ने किया कोर्ट में सरेंडर

बरहरवा : लगातार पुलिस की दबिश से परेशान होकर आखिरकार बुधवार को ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपित साहेल अंसारी उर्फ पतवा ने रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी साहिबगंज के कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पतवा सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में 25 मई की अहले सुबह हुई डकैती कांड के मामले का मुुख्य अभियुक्त है. उसकी गिरफ्तारी के लिए […]

विज्ञापन
बरहरवा : लगातार पुलिस की दबिश से परेशान होकर आखिरकार बुधवार को ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपित साहेल अंसारी उर्फ पतवा ने रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी साहिबगंज के कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पतवा सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में 25 मई की अहले सुबह हुई डकैती कांड के मामले का मुुख्य अभियुक्त है. उसकी गिरफ्तारी के लिए जीआरपी थाना प्रभारी यदु टुडू ने तीनपहाड़ व आसपास के इलाकों में छापेमारी की थी.
थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपित साहेल अंसारी उर्फ पतवा लगातार फरार चल रहा था. डकैती कांड का मास्टर माइंड पतवा ही है. आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने उसे साहिबगंज मंडलकारा भेज दिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपित पतवा सहित कुल तीन अपराधी अब तक सलाखों के पीछे हैं. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही पुलिस को और सफलता मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola